Wednesday, April 16, 2025
HomeSports NewsCricket NewsWorld Cup 2023 Countdown-10: श्री लंका को हरा कर भारत बना वर्ल्ड...

World Cup 2023 Countdown-10: श्री लंका को हरा कर भारत बना वर्ल्ड चैंपियन

  • तिलकरत्ने दिलशान ने बनाए सर्वाधिक रन,
  • गौतम गंभीर और युवराज सिंह छाए रहे,
Editor Gyan Prakash
ज्ञान प्रकाश, संपादक. शारदा न्यूज़।

वर्ल्ड कप क्रिकेट काउंट डाउन 10:

भारत ने 1983 के बाद एक बार फिर वर्ल्ड कप का खिताब जीत लिया। फाइनल में टीम इंडिया ने श्री लंका को छह विकेट से हरा दिया था। टीम की जीत में गौतम गंभीर और युवराज सिंह हीरो के रूप में उभरे।

Countdown-10
Countdown-10

 

वनडे विश्व कप 2011 का फाइनल मैच भारत और श्रीलंका के बीच खेला गया। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया था। फाइनल में सचिन तेंदुलकर सिर्फ 18 रन ही बना सके थे। सचिन को लसिथ मलिंगा ने आउट किया था। श्रीलंका के खिलाफ फाइनल में वीरेंद्र सहवाग और सचिन के जल्दी आउट होने के बाद गौतम गंभीर ने एक छोर को संभाले रखा था। वहीं मैच में विराट कोहली ने 49 गेंद में 35 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली थी।

 

ओपनर बल्लेबाज गौतम गंभीर ने एक बेहतरीन पारी खेली थी। गंभीर ने 122 गेंद का सामना करते हुए बेहतरीन 97 रन बनाए थे। हालांकि वह सिर्फ 3 रन से अपना शतक बनाने से चूक गए थे। अपनी इस पारी में उन्होंने कुल 9 चौके भी लगाए थे। गौतम गंभीर के आउट होने से पहले टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने उनके साथ एक शानदार साझेदारी की। गंभीर आउट हो गए लेकिन धोनी ने तूफानी पारी खेली और उनको साथ मिला युवराज सिंह का।

धोनी ने ही टीम इंडिया के लिए विजयी शॉट लगाया। धोनी ने 79 गेंद में 91 रन बनाकर नाबाद रहे। अपनी इस पारी में उन्होंने 8 चौके और 2 छक्के भी लगाए। वहीं युवराज सिंह ने 24 गेंद में 21 रनों का शानदार योगदान दिया था।

 

वेन्यू: वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई, भारत

प्लेयर ऑफ़ द मैच: महेंद्र सिंह धोनी

मैन ऑफ़ द टूर्नामेंट: युवराज सिंह

सबसे अधिक विकेट:भारत के जहीर खान (21),पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी (21)

सबसे अधिक रन: तिलकरत्ने दिलशान (500

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

ताजा खबर

Recent Comments