– नारी सुरक्षा, सम्मान व आत्मनिर्भरता के प्रति जागरूक किया।
शारदा एक्सप्रेस मेरठ। बुधवार को मुख्यमंत्री द्वारा संचालित मिशन शक्ति फेज 5.0 महिला सशक्तिकरण अभियान के अंतर्गत टीपी नगर थाना की मिशन शक्ति टीम ने क्षेत्र में नारी सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने बालिकाओं को नारी सुरक्षा, सम्मान व आत्मनिर्भरता के प्रति जागरूक किया।


