HomeCRIME NEWSकांवड़ ड्यूटी से लौट रही महिला सिपाही से छेड़छाड़

कांवड़ ड्यूटी से लौट रही महिला सिपाही से छेड़छाड़

-

शारदा रिपोर्टर मेरठ। कावड़ यात्रा को लेकर जहां एक तरफ पुलिस सड़क पर है, वही रविवार आधी रात को बाइक सवार ने ड्यूटी कर लौट रही महिला पुलिस कांस्टेबल से छेड़छाड़ कर दी।
कंकरखेड़ा थाने में तैनात एक महिला कांस्टेबल रविवार आधी रात को स्कूटी पर ड्यूटी से घर लौट रही थी। 510 आर्मी बेस वर्कशॉप के निकट अचानक बारिश शुरू होने के कारण महिला कांस्टेबल एक जगह रुक गई। बताया जाता है कि यहां एक बाइक सवार भी मौजूद था। उसने महिला कांस्टेबल के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। महिला कांस्टेबल ने विरोध किया, तो वह अभद्रता पर उतर आया।

उसी वक्त एक कार वहां से निकल रही थी। महिला कांस्टेबल जोर से चिल्लाई, जिसे देखकर कार सवारों ने ब्रेक लगा दिए। इसके बाद आरोपी वहां से भाग निकला। इसके बाद कार सवार उसे आबूलेन पुलिस चौकी छोड़कर चले गए।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts