HomeCRIME NEWSविधवा महिला की हत्या, घर में मिला शव -

विधवा महिला की हत्या, घर में मिला शव –

-

गले पर चोट के निशान, अकेली रहती थी, पति की चार साल पहले हो चुकी मौत


सहारनपुर। देवबंद में शनिवार को घर के अंदर 38 साल की महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। महिला के गले पर चोट के निशान मिले हैं। वह घर में अकेली रहती थी। ऐसे में उसकी मौत को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। पुलिस हत्या के एंगल से भी मामले की जांच कर रही है।

थाना देवबंद क्षेत्र के गांव निहालखेड़ी में शनिवार सुबह 8 बजे रीना (38) का शव उसके मकान में मिला है। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पुलिस पहुंची। फिर फोरेंसिक टीम को बुलाया गया। जिसने मौके से साक्ष्य जुटाए।

पुलिस के अनुसार, महिला के चेहरे और गर्दन पर निशान है। जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। जिसके बाद पुलिस हत्या के एंगल पर जांच कर रही है। महिला अपने घर में अकेली रहती है। महिला के बच्चे उसकी ननद के पास रहते हैं।

पुलिस के अनुसार, मृतक महिला के पति अर्जुन कश्यप की करीब 4 साल पहले मौत हो चुकी है। महिला अपने पति की मौत का आरोप अपने देवर पर लगाया था। जिसके बाद देवर पर मुकदमा दर्ज हुआ। लेकिन जांच में देवर के खिलाफ कोई सबूत नहीं मिले और फाइनल रिपोर्ट लगाकर केस बंद कर दिया गया था। पुलिस ने हत्या की आशंका को देखते हुए 5 टीमों का गठन किया गया है।

एसपी देहात मयंक पाठक ने बताया कि मृतक महिला के गले और चेहरे पर चोट के निशान मिले है। प्रथमदृष्टया हत्या की आशंका है। पुलिस सभी एंगल पर चांच की जा रही है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts