HomeTrendingतेज बारिश से कब्रें बही, शव बाहर निकल आए

तेज बारिश से कब्रें बही, शव बाहर निकल आए

-

ग्रामीणों ने दोबारा दफनाया, जनप्रतिनिधियों से कार्रवाई की मांग


सहारनपुर। लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने सहारनपुर में गंभीर हालात पैदा कर दिए हैं। गागलहेड़ी थाना क्षेत्र के सैय्यद माजरा गांव में शुक्रवार दोपहर तेज जलप्रवाह और मिट्टी के कटाव से कब्रिस्तान का एक हिस्सा धंस गया। कई कब्रें क्षतिग्रस्त हो गईं और उनमें दफन शव बाहर आ गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद प्रशासन और जनप्रतिनिधियों में भी हलचल मच गई।

देहरादून-दिल्ली हाईवे से सटे सैय्यद माजरा गांव में लगातार बारिश के कारण हिंडन नदी और आसपास के जलस्रोत उफान पर हैं। पानी कब्रिस्तान में घुस गया, जिससे मिट्टी का कटाव हुआ और कई कब्रें धंस गईं। ग्रामीणों के अनुसार, दो शव बाहर आ गए, जिससे गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे। समाजसेवी आशु और पाशा ने स्थानीय लोगों के सहयोग से बाहर आए शवों को पूरे सम्मान और धार्मिक रीति-रिवाजों के अनुसार दोबारा सुपुर्द-ए-खाक कराया। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक और चिंता का माहौल बना रहा।

वीडियो सामने आने के बाद सहारनपुर देहात से विधायक आशु मलिक, युवा कांग्रेस नेता हमजा मसूद, पूर्व मंत्री सरफराज खान और पूर्व विधायक मसूद अख्तर मौके पर पहुंचे। विधायक आशु मलिक ने प्रशासन से जल निकासी, राहत कार्य और कब्रिस्तान की सुरक्षा के स्थायी इंतजाम करने की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली-देहरादून हाईवे निर्माण के दौरान जल निकासी की पर्याप्त व्यवस्था नहीं की गई, जिससे बारिश का पानी गांव और कब्रिस्तान की ओर आ रहा है।

सीओ सदर विकास प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की सूचना मिलते ही गागलहेड़ी पुलिस मौके पर पहुंची। जांच में सामने आया कि अत्यधिक बारिश और जलभराव के कारण कब्रें क्षतिग्रस्त हुई थीं। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी शवों को धार्मिक भावनाओं का सम्मान रखते हुए कब्रिस्तान के सुरक्षित और ऊंचे स्थान पर दोबारा दफनवा दिया।

पुलिस के अनुसार क्षेत्र में कानून-व्यवस्था पूरी तरह सामान्य है। वहीं, लगातार बारिश को देखते हुए प्रशासन संवेदनशील इलाकों की निगरानी कर रहा है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts