HomeTrendingविधवा महिला ने कीटनाशक खाया, गंभीर

विधवा महिला ने कीटनाशक खाया, गंभीर

-

बच्चों को साथ ले जाने पर ससुर से हुआ था विवाद, अस्पताल में भर्ती


रामपुर। पारिवारिक विवाद के चलते एक 35 वर्षीय विधवा महिला ने कीटनाशक खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। सोमवार सुबह करीब आठ बजे हुई इस घटना के बाद महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ उसका उपचार चल रहा है। इस मामले में परिवार के दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाए हैं।

महिला की पहचान हजरतपुर मोहल्ले की निवासी पूजा के रूप में हुई है। उसकी शादी लगभग 13 वर्ष पहले हुई थी और सात महीने पहले उसके पति का निधन हो गया था। पूजा के दो बच्चे हैं, जो वर्तमान में अपने दादा के साथ रह रहे हैं।

महिला के ससुर ने आरोप लगाया है कि पति की मृत्यु के बाद पूजा का एक शादीशुदा युवक से संपर्क हो गया था और वह उसी के साथ रहना चाहती थी। उनका कहना है कि पूजा अपने दोनों बच्चों को भी अपने साथ ले जाना चाहती थी। ससुर ने उसे बच्चों के बिना जाने के लिए कहा और आश्वासन दिया कि वे बच्चों के पालन-पोषण, पढ़ाई और भविष्य की पूरी जिम्मेदारी उठाएंगे। उन्होंने अपनी जमीन-जायदाद का हवाला देते हुए बच्चों की देखभाल करने में अपनी सक्षमता भी बताई। ससुर के अनुसार, इसी बात से नाराज होकर पूजा ने घर में रखा कीटनाशक खा लिया।

वहीं, जिला अस्पताल में उपचार के दौरान पूजा ने ससुर के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया। उसने बताया कि पति की मौत के बाद वह मानसिक रूप से अकेलापन महसूस कर रही थी। पूजा का आरोप है कि उसके ससुर बेवजह उस पर शक करते थे और उसके चरित्र पर लांछन लगाते थे। इसी मानसिक तनाव से परेशान होकर उसने यह कदम उठाया।

फिलहाल महिला का जिला अस्पताल में उपचार जारी है। इस मामले को लेकर महिला या उसके ससुर ने अभी तक थाने में कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई है।
महिला के ससुर का कहना है कि यदि पूजा जाना चाहती है तो वह जा सकती है, लेकिन बच्चों को अपने साथ नहीं ले जा सकती। उन्होंने दोहराया कि वे बच्चों का लालन-पालन स्वयं करेंगे। दूसरी ओर, पूजा ने कहा कि वह अपने बच्चों के भविष्य के बारे में सोचती है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts