Homeउत्तर प्रदेशMeerutNews Update Meerut: जैना ज्वैलर्स की सीलिंग क्यों टली? शिकायतकर्ता ने पूछा...

News Update Meerut: जैना ज्वैलर्स की सीलिंग क्यों टली? शिकायतकर्ता ने पूछा सवाल

-

– आरटीआई एक्टिविस्ट ने आवास-विकास आयुक्त से की शिकायत, कार्रवाई पर सवाल।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। शास्त्रीनगर सेंट्रल मार्केट स्थित जैना ज्वेलर्स शोरूम की सीलिंग कार्रवाई टल गई है। यह कार्रवाई 17 नवंबर 2025 को प्रस्तावित थी, लेकिन तय तारीख पर नहीं हो पाई। इस मामले को लेकर आरटीआई एक्टिविस्ट लोकेश खुराना ने उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद के आयुक्त को आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत भेजी है।

 

 

शिकायत में परिषद पर अपने ही आदेशों का पालन न करने का आरोप लगाया गया है। खुराना ने आवास विकास परिषद की कार्रवाई पर गंभीर सवाल उठाए हैं। लोकेश खुराना ने अपनी शिकायत में बताया कि शास्त्रीनगर योजना के निर्माण खंड-01 के भवन संख्या 259, सेक्टर-6 में भू-उपयोग परिवर्तन कर जैना ज्वेलर्स शोरूम संचालित किया जा रहा है। इस अवैध उपयोग के संबंध में विभाग ने 23 सितंबर 2025 को कारण बताओ नोटिस जारी किया था।

इसके बाद, परिषद कार्यालय ने 12 नवंबर 2025 को एक नोटिस चस्पा कर सूचित किया था कि शोरूम को 17 नवंबर 2025 को सील किया जाएगा। हालांकि, निर्धारित तिथि पर परिषद की टीम ने सीलिंग की कार्रवाई करने की।

आरटीआई एक्टिविस्ट लोकेश खुराना का आरोप है कि यह कदम विभागीय आदेशों को पलटने जैसा है और पूरा मामला संदिग्ध प्रतीत होता है। उन्होंने इस कार्रवाई को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं।
शिकायतकर्ता लोकेश खुराना ने यह भी बताया कि 17 नवंबर को शोरूम का साप्ताहिक अवकाश था, जिस कारण उस दिन न तो कर्मचारी मौजूद थे और न ही ग्राहक। उन्होंने जानकारी दी कि 12 नवंबर को सीलिंग आदेश चस्पा होने के बाद शोरूम संचालक ने रातों-रात अपना पूरा माल दुकान से हटवा लिया था।

ऐसे में यह सवाल उठ रहा है कि जब सीलिंग की कार्रवाई की तिथि निर्धारित थी, तो उसे लागू करने के बजाय विभाग ने नया सर्वेक्षण क्यों कराया। यदि सर्वेक्षण आवश्यक था, तो पहले सीलिंग के आदेश क्यों जारी किए गए थे।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts