spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Tuesday, January 13, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशLucknowUP Weather: पछुआ हवाओं से उत्तर प्रदेश में पांच डिग्री गिरा पारा

UP Weather: पछुआ हवाओं से उत्तर प्रदेश में पांच डिग्री गिरा पारा

-

– लखनऊ सहित 19 जिलों में छया रहा भीषण कोहरा, आने वाले दिनों में बढ़ेगी ठंड।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में घने कोहरे और बढ़ती ठंड से आम जनजीवन प्रभावित होने लगा है। सोमवार से शुरू हुए पछुआ हवाओं की रफ्तार बढ़ने से प्रदेश में ठिठुरन और गलन और बढ़ने लगी है। मौसम विभाग ने बुधवार के लिए प्रदेश के 19 जिलों में अत्यधिक घने कोहरे और ठंड का आॅरेंज अलर्ट जारी किया है। साथ ही आने वाले दो दिनों में न्यूनतम तापमान में लगभग तीन से पांच डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने की संभावना जताई गई है।

 

 

मंगलवार को अयोध्या, प्रयागराज, बरेली, आगरा, गोरखपुर, प्रयागराज और अलीगढ़ में सुबह के समय घने कोहरे की वजह से दृश्यता शून्य दर्ज हुई। अन्य कई स्थानों पर दृश्यता 50 मीटर से भी कम पहुंचने से यातायात प्रभावित हुआ। 7.2 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ इटावा प्रदेश में सबसे ठंडा रहा। वहीं अयोध्या, लखीमपुर खीरी, बुलंदशहर में रात का पारा 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

दिन के समय हल्की धूप निकलने से लोगों को कुछ राहत जरूर मिली, लेकिन शाम ढलते ही गलन भरी ठंड ने परेशानी बढ़ा दी। खुले में काम करने वाले मजदूरों, किसानों और राहगीरों को सबसे अधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि अगले दो दिनों में पछुआ हवाओं की रफ्तार बढ़ेगी, जिससे तापमान और नीचे जा सकता है। हालांकि, तेज हवाओं के कारण कोहरे की तीव्रता में धीरे-धीरे कमी आने की संभावना है।

राजधानी में मंगलवार को सुबह की शुरूआत घने कोहरे के साथ हुई और दृश्यता 50 मीटर तक सिमट गई। पछुआ के जोर से मंगलवार को दिन के पारे में 5.5 डिग्री की गिरावट दर्ज हुई और शाम होते ही हवा में ठंडक घुल गई।

हालांकि, दिन के समय हल्की धूप निकलने से लोगों को कुछ राहत जरूर मिली, लेकिन शाम ढलते ही गलन भरी ठंड ने परेशानी बढ़ा दी। दिन के समय पछुआ की रफ्तार 15 किमी प्रति घंटे दर्ज हुई। मौसम विभाग का कहना है कि बृहस्पतिवार को भी लखनऊ में कमोबेश ऐसा ही मौसम रहने वाला है।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि अगले दो दिनों में पछुआ हवाओं की रफ्तार बढ़ेगी, जिससे तापमान में लगभग 2 डिग्री की और गिरावट के आसार हैं। पछुआ की रफ्तार बढ़ने से कोहरे में कमी आने की संभावना भी है। मंगलवार को दिन का तापमान 5.5 डिग्री की गिरावट के साथ 19.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं, रात का पारा 0.6 डिग्री की गिरावट के साथ 10.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts