Homeउत्तर प्रदेशLucknowडीजे पर डांस को लेकर भिड़े बराती-घराती, जमकर चले लाठी-डंडे, बिन दुल्हन...

डीजे पर डांस को लेकर भिड़े बराती-घराती, जमकर चले लाठी-डंडे, बिन दुल्हन लौटी बरात

-


लखनऊ। डीजे पर डांस के लिए बराती-घराती भिड़ गए। बात इतनी बढ़ी कि बरात बिना दुल्हन की बरात लौट गई। दूल्हे के बहनोई, उसके भाई और दो युवतियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि लौंडिया लदंन से लाएंगे गाना बज रहा था। इसी दौरान विवाद होने लगा।

राजधानी लखनऊ में डीजे पर डांस को लेकर घरातियों व बरातियों के बीच मारपीट हो गई। मामला इतना बढ़ गया कि बरात लौट गई। मारपीट में दुल्हन पक्ष के कुछ लोगों को चोटें आई हैं। लड़की पक्ष ने दूल्हे के बहनोई, उसके भाई और दो युवतियों के खिलाफ निगोहां थाने में केस दर्ज कराया है।

मामला निगोहां थाना क्षेत्र के भद्दी खेड़ा गांव का है। युवती का निकाह रायबरेली के बछरांवा इचौली गांव के युवक से तय हुआ था। सोमवार शाम बरात आनी थी। लड़कीवालों ने सारी तैयारियां कर ली थीं। गांव के बाहर अगवानी के दौरान डीजे पर डांस को लेकर दूल्हे के बहनोई और घरातियों के बीच विवाद हो गया।

दोनों तरफ से लाठी-डंडे चलने लगे: दुल्हन के भाई ने किसी तरह मामला शांत कराया। कुछ देर बाद बरात जब गांव के अंदर पहुंची तो फिर से विवाद हो गया। घरातियों और बरातियों के बीच हुई मारपीट से भगदड़ मच गई। महिलाएं और बच्चे शोर मचाते हुए इधर-उधर भागने लगे। दोनों तरफ से लाठी-डंडे चलने लगे।

निगोहां थाने में केस दर्ज: इस दौरान दुल्हन की बहन सहित कुछ लोगों को चोट लग गई। गांव के बुजुर्गों ने किसी तरह दोनों पक्षों को अलग किया। पुलिस ने मामले को शांत कराया। अंत में बरात लौट गई। युवती के भाई ने दूल्हे के बहनोई इरशाद व उसके भाई इरफान और दो युवतियों के खिलाफ निगोहां थाने में केस दर्ज कराया।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts