HomeCRIME NEWSशराबी पति ने पत्नी के पेट में चाकू घोपा, मौत

शराबी पति ने पत्नी के पेट में चाकू घोपा, मौत

-

घर से पीटते हुए चौराहे तक लाया, पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया


श्रावस्ती। शराबी पति ने पत्नी के पेट में चाकू घोपकर हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से हत्या में प्रयोग किया चाकू समेत अन्य सबुत साक्ष्य के लिए जुटाए। यह पूरा मामला मल्हीपुर थाना क्षेत्र का है।

दरअसल, फतेहपुर बंगई गांव निवासी नीलम मौर्य का पति रविवार की रात में करीब 12 बजे नशे में धुत घर लौटा। दोनों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते यह विवाद मारपीट में बदल गया। पति पीटते हुए हुए नीलम को बांसगढ़ी चौराहे तक ले आया। वहां उसने नीलम के पेट में चाकू घोप दिया। नीलम गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। नीलम मौर्य नेपाल की रहने वाली थी।

वहीं, मल्हीपुर थानाध्यक्ष महेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। उसके पति को हिरासत में लेकर मामले की जांच की जा रही है। पुलिस घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts