Homeउत्तर प्रदेशMeerutविनय प्रधान ने भाजपा छोड़ रालोद ज्वाइन की

विनय प्रधान ने भाजपा छोड़ रालोद ज्वाइन की

-


शारदा रिपोर्टर

मेरठ। राष्ट्रीय लोकदल के दिल्ली स्थित केंद्रीय कार्यालय में बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद चौधरी जयंत सिंह की उपस्थिति में विनय प्रधान ने राष्ट्रीय लोकदल की सदस्यता ग्रहण की।

विनय प्रधान मेरठ के गुर्जर बिरादरी के राजनीतिक परिवार से ताल्लुक रखते हैं। उनके परिवार में प्रभुदयाल और रामदयाल किठौर और खरखौदा से विधायक रह चुके हैं और रालोद से पहले जनता दल से उनका नाता रहा है। हालांकि विनय प्रधान जहां कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रह चुके हैं तो छात्र राजनीति के जरिए राजनीति में कदम रखते हुए वह दिल्ली करोड़ीमल कॉलेज में अध्यक्ष रहे चुके है।

विनय प्रधान कांग्रेस छोड़कर इन दिनों भाजपा में सक्रिय थे और कई पदों पर जिम्मेदारी भी संभाल रहे थे। लेकिन बृहस्पतिवार को उन्होंने भाजपा छोड़कर रालोद की सदस्यता ग्रहण कर ली।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts