HomeTrendingविजयानगरम मार्केट में निगम ने दो गेस्ट हाउस किये सील

विजयानगरम मार्केट में निगम ने दो गेस्ट हाउस किये सील

-

40 पहले आवंटित हुई थी दुकान, अवैध रूप से दूसरे तल पर बना लिया था गेस्ट हाउस


वाराणसी। नगर निगम की टीम ने कैंट रेलवे स्टेशन के सामने विजयानगरम मार्केट में अवैध रूप से संचालित दो गेस्ट हाउस को सील कर दिया। ये गेस्ट हाउस नगर निगम द्वारा आवंटित दुकान संख्या 50 और 68 के दूसरे तल पर अवैध रूप से चलाए जा रहे थे। इस मामले में वादी ने हाईकोर्ट में मुकदमा किया था। जिसे हाल ही में कोर्ट ने खारिज किया था। जिसके बाद यह कार्रवाई की गई है। इस दौरान मार्केट में व्यापारियों को भारी भीड़ मौजूद रही।

नगर निगम गुरुवार शाम सिगरा थाना क्षेत्र स्थित विजयानगरम मार्केट में अवैध रूप से संचालित दो गेस्ट हाउस को सील कर दिया। नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल के निर्देश पर अपर नगर आयुक्त अमित कुमार के नेतृत्व में प्रवर्तन दल, पुलिस बल और में चलाए गए इस अभियान के दौरान अवैध निर्माण पर सीलिंग की गाज गिरी और सड़क से अतिक्रमण भी हटवाया गया।

अपर नगर आयुक्त अमित कुमार ने बताया कि नगर निगम करीब 40 वर्ष पहले कैंट रेलवे स्टेशन के सामने विजयानगरम् मार्केट में करीब 90 दुकानें आवंटित किया था। वहीं तमाम दुकानदारों ने निगम के बगैर अनुमति ने द्वितीय तल पर भी निर्माण करा लिया है। यही नहीं कुछ दुकानदार बकायदा दुकान बंद कर होटल व लाज चला रहे थे। इसी क्रम में दुकान संख्या 50 और 68 भी निगम किराए पर आवंटित थीं। वहीं नियमों को ताक पर रखकर इसे तीसरी पार्टी (सिकमी) को बेच दिया गया। इसके बाद दुकान के ऊपरी हिस्से में बिना किसी स्वीकृति के अवैध रूप से गेस्ट हाउस का निर्माण कर व्यावसायिक संचालन शुरू कर दिया गया।

अमित कुमार ने बताया कि प्रकरण ​संज्ञान में आने पर निगम ने पहले ही नोटिस जारी कर अवैध निर्माण हटाने के निर्देश दिए थे। नोटिस मिलने के बाद आरोपी पक्ष कानूनी राहत के लिए हाईकोर्ट पहुंच गया। हाईकोर्ट ने निगम को निर्देश दिया कि जब तक पक्षकार के प्रत्यावेदन (अप्लीकेशन) का निस्तारण नहीं हो जाता, तब तक कोई दंडात्मक कार्रवाई न की जाए। ​स्टे के बाद कोर्ट में केस चल रहा था। जिसमें निगम ने प्रभावी पैरवी किया।

नगर आयुक्त स्तर से हुआ खारिज
अपर नगर आयुक्त ने बताया कि नगर आयुक्त स्तर से उक्त प्रत्यावेदन को नियमों के तहत खारिज (डिस्पोज) कर दिया गया। विधिक बाधा दूर होते ही निगम की टीम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और दोनों दुकानों में चल रहे अवैध गेस्ट हाउस को सील कर दिया। इसके साथ ही मार्केट के आसपास सड़क पर लगे अवैध ठेले-खोमचे और कब्जों को भी पूरी तरह से हटवा दिया गया।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts