Homeउत्तर प्रदेशMeerutMeerut News In Hindi: 22 फरवरी को होगा वैश्य युवक- युवती परिचय...

Meerut News In Hindi: 22 फरवरी को होगा वैश्य युवक- युवती परिचय सम्मेलन

-

 – श्री अग्रसेन वैश्य अग्रवाल सभा मेरठ छावनी ने पत्रकार वार्ता में दी जानकारी।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। श्री अग्रसेन वैश्य अग्रवाल सभा मेरठ छावनी द्वारा वैश्य युवक युवती 17वां परिचय सम्मेलन 22 फरवरी को पंडित प्यारे लाल शर्मा स्मारक निकट बच्चा पार्क पर किया जायेगा। परिचय सम्मेलन का कार्यक्रम संस्था द्वारा लगभग 35 वर्षों से किया जा रहा है।

इस कार्यक्रम में परिचय उत्तर प्रदेश, उत्तराखण्ड, देहरादून दिल्ली, सहारनपुर, बागपत, मुजफ्फरनगर, नोयडा, अलीगढ़, मुरादाबाद, बिजनौर तक का क्षेत्र में वैश्य सामाज की संस्थाओं द्वारा पंजिकरण फार्म के सेन्टर बनाये जायेंगे, जहां से माता पिता अपने पुत्र, पुत्री के शादी/ रिश्ते कराने के फार्म ले सकेंगे और वहीं पर जमा भी करा सकेंगे। यह बातें सोमवार को श्री अग्रसेन वैश्य समाज के सदस्यों ने प्रेसवार्ता के दौरान कही।

उन्होंने कहा कि, 31 जनवरी 2026 तक जिन आवेदन कर्ता के फार्म संस्था के पास जमा होंगे, उन फार्मों को एक पत्रिका में लड़की, लड़के का परिचय होगा, जिसे देखकर माता-पिता अपने वर, वधू के लिये रिश्ता तय कर सकेंगे, पत्रिका का विमोचन दिनांक 22 फरवरी को कार्यक्रम स्थल पर होगा।
कार्यक्रम में वैश्य सामाज के हजारों बंधु एकत्रित होकर कार्यक्रम में सम्मिलित होते हैं। महामंत्री अमन गुप्ता ने जानकारी दी कि श्री अग्रसेन वैश्य अग्रवाल सभा द्वारा 11 निर्धन कन्याओं की विवाह संस्था द्वारा किया जायेगा, जो अभिभावक अपनी पुत्री का विवाह पैसों के आभाव में नहीं कर पाते, संस्था पूरा खर्चा उठायेगी। आज रजिस्ट्रेशन फार्म का विमोचन किया गया, इन फार्मों को प्राप्त करने के लिये 600 फार्म सेन्टर बनाये जायेंगे। जहाँ फार्म उपलब्ध होंगे।

इस अवसर पर मुख्य संरक्षक, राजेश अग्रवाल, रामप्रसाद गुप्ता अध्यक्ष सर्वेश नंदन गर्ग, महामंत्री अमन गुप्ता, मुकेश अग्रवाल, अनिल मित्तल, संजीव गुप्ता, राजीव मित्तल, पवन मित्तल, आदि मौजूद रहे।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts