spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Friday, December 26, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeTrendingकेंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने लोगों से की 'मोदी की गारंटी वाली...

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने लोगों से की ‘मोदी की गारंटी वाली गाड़ी’ पर बात

-

  • आकाशवाणी पर प्रसारित हो रहा है केंद्रीय मंत्री का रेडियो शो, नई सोच नई कहानी – ए रेडियो जर्नी विद स्मृति ईरानी’
  • कार्यक्रम की 9वीं कड़ी का विषय था विकसित भारत संकल्प यात्रा

नई दिल्ली। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने आकाशवाणी पर प्रसारित हो रहे अपने कार्यक्रम ‘नई सोच नई कहानी- ए रेडियो जर्नी विद स्मृति ईरानी’ में इस सप्ताह ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ पर विस्तार से बात की। साप्ताहिक कार्यक्रम की यह 9वीं कड़ी थी, जिसका शीर्षक था ‘हमारा संकल्प विकसित भारत’। इस कड़ी में जहाँ एक ओर विभिन्न राज्यों से आये लोगों ने सरकार की योजनाओं से खुद के लाभान्वित होने के अपने अनुभव बताये, वहीं केंद्र सरकार के शीर्ष अधिकारियों ने बताया की किस प्रकार लोग सरकार की विभिन्न सेवाओं से जुड़कर लाभ उठा सकते हैं।

मंत्रालय के सचिव हुए शामिल :

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण सचिव अपूर्व चंद्रा ने कहा कि देश के इतिहास में यह पहली बार है कि कोई सरकार लोगों को कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने के लिए उनके घर तक जा रही है। केंद्रीय मंत्री से बातचीत में उन्होंने कहा कि ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ के तहत मोदी जी की गारंटी वाली गाड़ी देश के सभी 2.69 लाख गांवों तक पहुँच रही है।

केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय में अपर सचिव और महाराष्ट्र में विकसित भारत संकल्प यात्रा के प्रभारी नीतीश्वर कुमार ने संविधान के अनुच्छेद 370 की समाप्ति के बाद जम्मू-कश्मीर में हो रहे बदलावों पर केंद्रीय मंत्री के साथ चर्चा की। उन्होंने कहा कि अनुच्छेद 370 की समाप्ति के बाद अन्य राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की तरह जम्मू-कश्मीर में भी केंद्र सरकार की सभी कल्याणकारी योजनाएं लागू हो रही हैं।

गाजियाबाद की महापौर ने कहा :

गाजियाबाद की महापौर सुनीता दयाल ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गाजियाबाद नगर निगम में अब तक 36,000 मकान दिए जा चुके हैं। केंद्रीय मंत्री से बातचीत में उन्होंने कहा कि दिल्ली से मेरठ के बीच बन रहे रैपिड रेल में यात्रियों को अंतर्राष्ट्रीय स्तर की सुविधाएँ मिलेंगी।

और कौन हुए शामिल :

कार्यक्रम में मेरठ के गांव अमीनगर की निवासी और प्रधानमंत्री आवास योजना की लाभार्थी आशा और बीडीओ ब्रजेश सिंह के अलावा गाजियाबाद के गाँव रसूलपुर ब्लॉक रजापुर की रानी, गाँव मटियाला की निवासी और स्वयं सहायता समूह से जुड़ी सुमन शर्मा, नोएडा की निवासी बबली और सुमेघा शर्मा, ग्रेटर नोएडा की निवासी रीता आनंद और बीबी पामो ने भी केंद्रीय मंत्री के साथ विकास योजनाओं से जुड़ने की अपनी कहानी साझा की।

कार्यक्रम के बारे में :

केंद्रीय कैबिनेट मंत्री स्मृति ईरानी अपने रेडियो शो ह्णनई सोच नई कहानी – ए रेडियो जर्नी विद स्मृति ईरानीह्ण में भारत सरकार के सहयोग से जिंदगी में मुकाम हासिल कर लोगों के लिए प्रेरणा बनने वाले लोगों और सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित हुए लोगों से बात करती हैं। इस कार्यक्रम का प्रसारण आकाशवाणी पर हर बुधवार सुबह 9 बजे किया जाता है। यह कार्यक्रम आकाशवाणी के सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी उपलब्ध है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts