– छिजारसी टोल प्लाजा पर लोगों से की मुलाकात, मुरादाबाद रवाना हुआ काफिला
हापुड़। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा का शनिवार को पिलखुवा के छिजारसी टोल प्लाजा पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। वे दिल्ली से मुरादाबाद में एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे।
मंत्री के आगमन की सूचना पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय पदाधिकारी टोल प्लाजा पर एकत्र हुए। उन्होंने फूल-मालाएं पहनाकर और नारे लगाकर मंत्री का अभिनंदन किया।

इस दौरान कार्यकर्ताओं ने ‘भारत माता की जय’ और ‘भाजपा जिंदाबाद’ के नारे लगाए। कई कार्यकतार्ओं ने मंत्री से मुलाकात कर क्षेत्र के विकास और स्वास्थ्य सुविधाओं से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा की।
स्वागत कार्यक्रम में स्थानीय भाजपा नेता नरेश तोमर, विभु बंसल, निशांत सिसोदिया, कुणाल चौधरी और दीपक भाटी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद केंद्रीय मंत्री का काफिला आगे के लिए रवाना हो गया।

