Homeउत्तर प्रदेशMeerutमेरठ: लोहिया नगर थाना क्षेत्र में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप,...

मेरठ: लोहिया नगर थाना क्षेत्र में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, दो पक्ष भिड़े, मामले की जांच में जुटी पुलिस

-

  • गाली-गलौज के विरोध पर दो पक्ष भिड़े,
  • लोहिया नगर के अलीपुर में पथराव और मारपीट, पांच घायल, पालतू बिल्ली भी जख्मी।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। लोहिया नगर थाना क्षेत्र के अलीपुर गांव में शनिवार सुबह मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। गाली-गलौज का विरोध करने पर दो पक्ष आमने-सामने आ गए और देखते ही देखते मारपीट व पथराव शुरू हो गया। इस झगड़े में पांच लोग घायल हो गए, जबकि घर में मौजूद एक पालतू बिल्ली भी पथराव की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गई।

 

 

पीड़िता भूरी पत्नी अनीश ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गांव निवासी असद पुत्र नसरुद्दीन उसके चचिया ससुर कलवा के साथ गाली-गलौज कर रहा था। इस दौरान भूरी के बेटे फरमान ने इसका विरोध किया, जिससे दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि इसके बाद असद अपने साथियों राशिद, आबिद, साजिद समेत कई महिलाओं और अन्य लोगों को लेकर उनके घर पहुंच गया और हमला कर दिया।

कुछ ही देर में विवाद ने उग्र रूप ले लिया और दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। इस दौरान जमकर पथराव और मारपीट हुई। झगड़े में भूरी, उसकी बेटियां सोफिया और सुहाना घायल हो गईं। वहीं दूसरे पक्ष से साजिद और उसकी गर्भवती पत्नी रानी भी चोटिल हो गए।

पीड़िता ने आरोप लगाया कि मारपीट के दौरान हमलावरों ने उसके गले से सोने की हंसली भी छीन ली। वहीं पथराव के दौरान घर में मौजूद पालतू बिल्ली भी घायल हो गई, जिसके दोनों पैर टूटने की बात कही जा रही है।

घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सूचना मिलते ही लोहिया नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।

थाना प्रभारी सुमित कुमार ने बताया कि गाली-गलौज को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ था, जो बाद में मारपीट और पथराव में बदल गया। दोनों पक्षों से तहरीर मिल गई है और मामले की जांच कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts