HomeCRIME NEWSताऊ ने भतीजी से किया दुष्कर्म, दिल्ली पुलिस का मेरठ में छापा

ताऊ ने भतीजी से किया दुष्कर्म, दिल्ली पुलिस का मेरठ में छापा

-

  • ताऊ ने किया नाबालिग भतीजी से दुष्कर्म,
  • दिल्ली पुलिस ने छापेमारी कर आरोपी ताऊ के बेटे को हिरासत में लिया,
  • आरोपी की तलाश में छापेमारी।

शारदा न्यूज़, संवाददाता |

मेरठ। दिल्ली के मुस्तफाबाद में मेरठ के रहने वाले 65 वर्ष के ताऊ ने अपनी नाबालिग भतीजी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे दिया। पीड़ित के अनुसार आरोपी रिश्तेदारी में हुई मौत में गया था देर होने के कारण अपने छोटे भाई के घर में रुक गया और मौका पाकर घटना को अंजाम दे दिया। दिल्ली पुलिस ने आरोपी की तलाश में छापेमारी की लेकिन आरोपी के न मिलने पर पुलिस ने उसके बेटे को हिरासत में ले लिया और दिल्ली के लिए रवाना हो गई।

 

शाहजहां कॉलोनी का रहने वाला 65 वर्ष व्यक्ति 15 दिन पूर्व दिल्ली के मुस्तफाबाद में रिश्तेदारी में हुई मौत में गया था।

 

रात में वह अपने छोटे भाई के मकान में रुक गया आरोप है कि इसी दौरान मौके का फायदा उठाकर आरोपी ने अपनी 17 वर्षीय भतीजी के साथ दुष्कर्म कर दिया घटना के बारे में जानकारी मिलने के बाद किशोरी के परिवार वालों ने दिल्ली के दयालपुर थाने में आरोपी समीरूद्दीन के खिलाफ मुकदमा कायम कर दिया था।

 

रविवार रात्रि दिल्ली पुलिस ने आरोपी के मकान पर छापेमारी की लेकिन आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ पाया। सोमवार को दिल्ली के दयालपुर थाने में तैनात एएसआई ने टीम के साथ लिसाड़ी गेट पुलिस को साथ लेकर शाहजहां कॉलोनी स्थित आरोपी के मकान पर पहुंची पुलिस को इस दौरान आरोपी तो नहीं मिल पाया दिल्ली पुलिस ने आरोपी समीरूद्दीन के बेटे इस्लामुद्दीन को हिरासत में ले लिया और दिल्ली के लिए रवाना हो गई।

 

वही आरोपी की पत्नी का आरोप है कि उसके देवर ने पति शमीरुद्दीन के खिलाफ झूठा मुकदमा लिखवा दिया है और अब समझौते के नाम पर मोटी रकम मांग रहा है।

 

आरोपी की पत्नी ने बताया कि 15 दिन पूर्व दिल्ली के मुस्तफाबाद मौत में पहुंचे उसके पिता समीरूद्दीन से उसके देवर की किसी बात को लेकर कहा सुनी हो गई थी इसी रंजिश के चलते उसने झूठा मुकदमा लिखवाया है।

 

मुकदमे की विवेचक प्रमोद कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पास्को एक्ट में मुकदमा कायम है किशोरी के बयान हो चुके हैं आरोपी की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है लेकिन आरोपी चखमे  दे रहा है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts