Homeदेशपौड़ी राजमार्ग पर दो ट्रकों की भीषण टक्कर

पौड़ी राजमार्ग पर दो ट्रकों की भीषण टक्कर

-

– सकेत रोड पर डिवाइडर तोड़कर बाहर निकले, नगर निगम का ट्रक क्षतिग्रस्त


शारदा रिपोर्टर मेरठ। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हुआ। सकेत रोड स्थित एलआईसी कार्यालय के सामने दो ट्रकों की जोरदार टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में एक ट्रक डिवाइडर तोड़कर सड़क के दूसरी ओर जा पहुंचा और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों ट्रक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और डिवाइडर भी टूट गया। हालांकि, गनीमत रही कि इस हादसे में कोई बड़ा जानमाल का नुकसान नहीं हुआ। हादसे के बाद से दोनों ट्रकों के ड्राइवर और क्लीनर का अभी तक पता नहीं चल पाया है। घटना के कारण सकेत रोड पर लंबा जाम लग गया, जिससे आने-जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

बताया जा रहा है कि दुर्घटनाग्रस्त ट्रकों में से एक नगर निगम का था, जिसका उद्घाटन शनिवार को ही हुआ था। इस हादसे से आसपास के लोगों और राहगीरों में दहशत फैल गई।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts