HomeTrendingदो ट्रकों की भिड़ंत, दो चालकों की मौत

दो ट्रकों की भिड़ंत, दो चालकों की मौत

-

 घर के बाहर सो रहा परिवार भी चपेट में, 6 लोग गंभीर घायल


श्रावस्ती। राष्ट्रीय राजमार्ग बौद्ध परिपथ पर शुक्रवार सुबह 5 बजे लकड़ी से लदे ट्रक और कोल्ड ड्रिंक से भरे ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि लकड़ियों का लोड सड़क किनारे घर के बाहर सो रहे लोगों पर जा गिरा।

हादसे में दोनों ट्रक चालकों की मौत हो गई, जबकि घर के बाहर सो रहे दंपती और उनके बेटे समेत छह लोग घायल हो गए। गंभीर घायलों को मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर किया गया।

हादसा नवीन मॉडर्न थाना क्षेत्र के खरगौरा बस्ती स्थित विजयी पुरवा के पास लकड़ी से लदा ट्रक और कोल्ड ड्रिंक से भरा ट्रक आमने-सामने टकरा गए। दोनों बहराइच से बलरामपुर और बलरामपुर की ओर से बहराइच जा रहे थे। टक्कर के बाद लकड़ियां सड़क किनारे घर के बाहर सो रहे विजयी पुरवा निवासी अरुण कुमार पांडे उर्फ पिंटू (32), उनकी पत्नी सीमा पांडे (30) और बेटे पीयूष (13) पर जा गिरीं। तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया।

हादसे में कोल्ड ड्रिंक से भरे ट्रक के चालक अंशु (40) पुत्र धारा सिंह निवासी गुलरिया जगत, थाना भुता, बरेली की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं लकड़ी से लदे ट्रक के चालक अमजद हुसैन निवासी देवरी, थाना खेसरहा, जिला सिद्धार्थनगर को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

घटना में खलासी गोपी सिंह (42) निवासी मुरादपुर, थाना भुता, जिला बरेली, नबीउल्लाह निवासी अमर दोहबा, थाना बखिरा, जिला संतकबीर नगर और ट्रक में सवार मोहम्मद सद्दाम (30) निवासी तंबौर, जिला सीतापुर भी घायल हो गए। सभी घायलों को एंबुलेंस और निजी वाहनों से अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर घायलों को मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया गया।

सूचना पर नवीन मॉडर्न थाना प्रभारी जयहरि मिश्र पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से ट्रकों में फंसे लोगों को बाहर निकाला। दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। हादसे के कारण हाईवे पर कुछ देर यातायात बाधित रहा। बाद में क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात बहाल कराया गया। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts