HomeTrendingखड़ी मशीन से टकराई बाइक, युवक की मौत

खड़ी मशीन से टकराई बाइक, युवक की मौत

-

लिंटर डालने वाली मशीन से टकराई तेज रफ्तार बाइक, एक साथी भी गंभीर घायल


अम्बेडकरनगर। जहांगीरगंज थाना क्षेत्र के अन्नापुर गांव के पास गुरुवार देर रात एक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। बाइक सड़क किनारे खड़ी छत ढालने वाली मशीन से टकरा गई, जिससे एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के अनुसार, आलापुर थाना क्षेत्र के सिपाह गांव निवासी 19 वर्षीय रविन्द्र उर्फ टनटन अपने एक साथी के साथ बाइक से जहांगीरगंज की ओर जा रहा था। गुरुवार रात करीब 11 बजे बारिश और अंधेरे के कारण सड़क किनारे खड़ी छत ढालने वाली मशीन दिखाई नहीं दी, जिससे बाइक सीधे उससे जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

बताया गया है कि बारिश शुरू होने पर मशीन को सड़क किनारे खड़ा कर उसके साथ मौजूद लोग बारिश से बचने के लिए पास चले गए थे। इसी दौरान यह दुर्घटना हुई। सूचना मिलते ही डायल-112 की टीम और जहांगीरगंज थानाध्यक्ष रितेश पांडेय मौके पर पहुंचे। उन्होंने तत्काल दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने रविन्द्र उर्फ टनटन को मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरे घायल का उपचार जारी है।

थानाध्यक्ष रितेश पांडेय ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts