HomeAccident Newsखड़े ट्रक से टकराया तेज रफ्तार ट्रक, दो की मौत

खड़े ट्रक से टकराया तेज रफ्तार ट्रक, दो की मौत

-

– आईएसबीटी के पास भीषण हादसा, दो लोग हुए घायल, हाईवे पर जाम लगा।

आगरा। गुरुवार तड़के ट्रकों की भीषण टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि एक ट्रक का केबिन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। इससे दोनों की मौत हो गई। दो अन्य घायल हुए हैं। उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना गुरुवार तड़के की है। हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया।

 

 

मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार रात में एटा नंबर का ट्रक हाईवे पर खराब हो गया था। जिसके बाद बिना रिफ्लेक्टर आदि के लापरवाही से खराब ट्रक को ड्राइवर और क्लीनर ऐसे ही छोड़ कर चले गए।

गुरुवार तड़के राजस्थान नंबर का ट्रेलर खराब ट्रक में घुस गया। राजस्थान नंबर के ट्रेलर में मौजूद ड्राइवर, क्लीनर की मौके पर ही मौत हो गई। इस दर्दनाक हादसे में चालक और क्लीनर गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि केबिन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।

घटना के बाद आगरा-दिल्ली हाईवे पर वाहनों का लंबा जाम लग गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जाम खुलवाया। मृतकों की पहचान की जा रही है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts