HomeAccident Newsफिरोजाबाद: दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत

फिरोजाबाद: दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत

-

-फिरोजाबाद में किसान और बाइक सवार युवक ने गंवाई जान।

फिरोजाबाद। दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की जान चली गई। इनमें एटा के एक किसान और कन्नौज के एक बाइक सवार युवक शामिल हैं। नारखी क्षेत्र में लोडर का टायर बदलते समय एक किसान को बेकाबू मैक्स वाहन ने कुचल दिया, जबकि सिरसागंज में सर्विस रोड पर पोल से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई।

 

 

पहला हादसा नारखी थाना क्षेत्र में हुआ। एटा के मीसा खुर्द, अवागढ़ निवासी 35 वर्षीय रनवीर किसान थे। वह अपने लोडर वाहन में आलू लेकर मंडी बेचने जा रहे थे।

नारखी में हसनपुर-शाहपुर रोड पर उनके वाहन का एक टायर पंक्चर हो गया। रनवीर सड़क किनारे गाड़ी खड़ी कर टायर बदल रहे थे और गाड़ी के नीचे लेटे हुए थे। तभी एक तेज रफ्तार टाटा मैजिक वाहन ने उन्हें कुचल दिया। इस हादसे में किसान रनवीर का सिर धड़ से अलग हो गया और उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।

हादसे के बाद टाटा मैजिक का चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। मृतक रनवीर के तीन बेटे सचिन, छोटू और नीरज हैं। थानाध्यक्ष राकेश गिरी ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर चालक की तलाश की जा रही है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts