Homeउत्तर प्रदेशMeerutमेरठ-बागपत हाईवे पर सड़क हादसे में दो लोगों की मौत, मची चीख-पुकार

मेरठ-बागपत हाईवे पर सड़क हादसे में दो लोगों की मौत, मची चीख-पुकार

-

  • काम से मेरठ आए थे बागपत के खेकड़ा थाना क्षेत्र के फखरपुर गांव निवासी दोस्त।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। जानीखुर्द थाना क्षेत्र में मेरठ-बागपत हाईवे पर गांव कुराली के पास अज्ञात कार ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान दोनों की मौत हो गई।

जिला बागपत के खेकड़ा थाना क्षेत्र के गांव फखरपुर निवासी देवेंद्र (45) पुत्र बाबूराम व उसका दोस्त मनोज (46) पुत्र ओमप्रकाश मंगलवार को घर के काम से मेरठ आए थे। जानकारी के अनुसार दोनों दोस्त शाम को बाइक से वापस घर जाने के लिए चले थे। दोनों बाइक सवार जैसे ही मेरठ बागपत मार्ग पर गांव कुराली के पास पहुंचे तो सामने से तेज गति से आ रही एक अज्ञात कार ने बाइक में टक्कर मार दी।

कार की टक्कर से बाइक सवार दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर जानी पुलिस मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने दोनों घायलों को मेरठ बाईपास स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में उपचार के दौरान दोनों दोस्तों की मौत हो गई। सूचना पर दोनों के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। जहां उनका रो-रो कर बुरा हाल हो गया। पुलिस ने दोनों युवकों के शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानी थानाध्यक्ष प्रजंत त्यागी के अनुसार दुर्घटना के बाद आरोपी चालक कार सहित मौके से फरार हो गया है। अज्ञात कार चालक के खिलाफ दुर्घटना की रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts