– सड़क निर्माण के दौरान हुआ हादसा, दो घायल, रोड पर पड़ी रोड़ी पर फिसलने से एक्सल रॉड टूटी।
बुलंदशहर। सड़क निर्माण कार्य में लगा एक डंपर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में डंपर में सवार चार मजदूर दब गए। मौके पर भगदड़ मच गई। साइट पर मौजूद मजदूरों ने कड़ी मशक्कत के बाद डंपर के नीचे दबे मजदूरों को बाहर निकाला। सभी मजदूरों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां दो मजदूरों को मृत घोषित कर दिया गया। शेष दो की हालत भी बेहद गंभीर बनी हुई है।
बताया जा रहा है कि साइट पर रोड़ी फैली हुई थी। डंपर पर गिट्टी लदी थी। रोड़ी में फिसलने के कारण डंपर का एक्सेल टूट गया, जिसके बाद डंपर बेकाबू होकर पलट गया। फिलहाल सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची हुई है। मजदूरों से हादसे की जानकारी ली जा रही है। घटना जिला मुख्यालय से करीब 25 किलोमीटर दूर खुर्जा कोतवाली क्षेत्र की है।

खबरा वाले रोड पर मुबारकपुर के पास बुधवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। सड़क निर्माण कार्य में लगी रोड़ी से भरी डंपर अचानक पलट गई, जिससे उसमें सवार मजदूर उसके नीचे दब गए। हादसे में दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सुबह करीब 7:30 बजे सड़क निर्माण कार्य चल रहा था। इसी दौरान रोड़ी से लदा डंपर अचानक असंतुलित हो गया। बताया जा रहा है कि डंपर की कमानी (स्प्रिंग) टूट गई, जिसके कारण वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया और उस पर बैठे मजदूर नीचे दब गए।
डंपर पलटते ही उसके नीचे दबे मजदूरों की चीख-पुकार सुनकर आसपास काम कर रहे लोग दौड़ पड़े। स्थानीय लोगों ने किसी तरह मलबा हटाकर मजदूरों को बाहर निकाला। बताया जा रहा है कि डंपर में सवार चार मजदूर दब गए थे, जिनमें से दो की मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे की सूचना मिलते ही खुर्जा नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने तत्काल घायलों को इलाज के लिए जटिया अस्पताल भिजवाया। मृतकों और घायलों की पहचान डिबाई क्षेत्र के रहने वालों के रूप में हुई है।
25 किमी दूर निर्माण स्थल पर हुआ हादसा
घटना स्थल जिला मुख्यालय से करीब 25 किलोमीटर दूर बताया जा रहा है। सड़क निर्माण का कार्य जारी था और उसी दौरान यह दुर्घटना हुई। पुलिस ने डंपर को हटवाकर रास्ता सुचारु कराया और मामले की जांच शुरू कर दी है।
अधिकारियों ने शुरू की जांच
सीओ खुर्जा शोभित कुमार और थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। अधिकारियों का कहना है कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

