Homeउत्तर प्रदेशMeerutहापुड़ में रोती मिलीं मेरठ की दो मासूम बहनें

हापुड़ में रोती मिलीं मेरठ की दो मासूम बहनें

-

  • पुलिस को बताया कि बड़े पापा बस में छोड़कर चले गए, हम मेरठ की हैं।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। हापुड़ जिले के पिलखवा में मंगलवार देर रात दो छोटी बच्चियां लोगों को रोती-बिलखती हुई मिलीं। लोगों ने जब उनसे नाम पूछा तो बड़ी बहन ने खुद को सबिया और छोटी बहन को बल्ली बताया।

 

सबिया ने बताया कि वे मेरठ के श्याम नगर की रहने वाली हैं। उसने अपने पिता का नाम शादाब और मां का नाम सीमा बताया। बच्ची ने यह भी कहा कि उनके बड़े पापा उन्हें बस में लेकर जा रहे थे, लेकिन उनका नाम वह नहीं बता पाई।

घटना का वीडियो देर रात से ही सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में दोनों बच्चियां जोर-जोर से रोती नजर आ रही हैं। सोशल मीडिया के कई ग्रुप्स में यह वीडियो तेजी से शेयर किया जा रहा है और लोग बच्चियों को उनके परिवार से मिलवाने की अपील कर रहे हैं।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts