Homeउत्तर प्रदेशMeerutचीनी महिला 10 करोड़ की जीएसटी चोरी में गिरफ्तार, मेरठ कोर्ट में...

चीनी महिला 10 करोड़ की जीएसटी चोरी में गिरफ्तार, मेरठ कोर्ट में पेश किया गया

-

  • नोएडा में टीवी स्क्रीन मैन्युफैक्चरिंग का कारोबार है, मेरठ कोर्ट में पेशी।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। दस करोड़ की जीएसटी चोरी मामले में बुधवार को एक चीनी महिला को अरेस्ट कर मेरठ कोर्ट में पेश किया गया। महिला की नोएडा में टीवी स्क्रीन मैन्युफैक्चरिंग की कंपनी बताई जा रही है। जहां गलत कैटेगरी में जीएसटी देकर उसने 10 करोड़ से ज्यादा का टैक्स बचाया है।

सरकारी वकील लक्ष्य सिंह ने बताया कि नोएडा में टीवी मैनुफैक्चरिंग कंपनी है, जिसके द्वारा 2020 से लगातार जीएसटी की चोरी की जा रही थी। 18 प्रतिशत जीएसटी को फर्जी दस्तावेज दिखाकर केवल 8 प्रतिशत का भुगतान हो रहा था। इंटेलिजेंस की टीम ने ये चोरी पकड़ी थी। इसके बाद नोएडा में मुकदमा दर्ज हुआ है।

आज बुधवार को मेरठ स्पेशल सीजेएम की कोर्ट में इस केस में महिला की पेशी हुई है। सुनवाई के दौरान मध्यावकाश के चलते सुनवाई बीच में रह गई। अभी 2 बजे फिर पेशी होगी।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts