HomeTrending25-25 हजार के दो इनामी बदमाश गिरफ्तार

25-25 हजार के दो इनामी बदमाश गिरफ्तार

-

जानलेवा हमले के मामले में थे आरोपी, न्यायिक हिरासत में भेजा जेल


बुलंदशहर। जानलेवा हमले के मामले में फरार चल रहे दो इनामी बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इन पर 25-25 हजार रुपए का इनाम घोषित था। पुलिस ने मंगलवार रात करीब 11 बजे झमका फ्लाईओवर के पास सर्विस रोड से इन्हें दबोचा। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों की पहचान निशान्त चौधरी (निवासी ग्राम बगराई खुर्द) और भूपेन्द्र चौधरी (निवासी ग्राम बगराई कलां) के रूप में हुई है।

यह मामला 20 अगस्त 2026 का है, जब मुरारी नगर (खुर्जा) निवासी अनिल शर्मा ने थाने में तहरीर दी थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि अभियुक्तों ने उनके दोस्त अंकुर चौधरी के साथ गाली-गलौज करते हुए उन पर जानलेवा हमला किया, जिससे अंकुर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। शिकायत के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस टीम ने इन दोनों इनामी बदमाशों को 25 अगस्त को गिरफ्तार किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने ही इनकी गिरफ्तारी पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।

पुलिस ने बताया कि इसी मामले में शामिल 25 हजार रुपए के एक अन्य इनामी अभियुक्त लाखन उर्फ अरुण को इससे पहले 24 अगस्त को पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया जा चुका है। पकड़े गए दोनों अभियुक्तों का लंबा आपराधिक इतिहास रहा है। निशान्त चौधरी के खिलाफ दर्जनों मामले दर्ज हैं, जबकि भूपेन्द्र चौधरी पर मारपीट, जानलेवा हमला और आर्म्स एक्ट जैसी गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के बाद दोनों अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts