HomeAccident Newsट्रक ने चार को रौंदा, दो भाइयों समेत चार की मौत

ट्रक ने चार को रौंदा, दो भाइयों समेत चार की मौत

-

 प्रयागराज-कानपुर हाईवे पर गाड़ी पंक्चर हुई, ठीक करवा रहे थे, ट्रक रौंदता हुआ निकल गया


कौशांबी। मंगलवार रात डेढ़ बजे ट्रक ने 2 सगे भाइयों समेत 4 लोगों को रौंद दिया। तीन की मौके पर मौत हो गई। एक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। दोनों भाई चारपाइयां पिकअप पर लादकर बेचने जा रहे थे। बीच रास्ते में टायर पंक्चर हो गया। दोनों भाइयों ने दो मिस्त्रियों को बुलाया।

पिकअप को सड़क किनारे लगाकर दोनों मिस्त्री पंक्चर बना रहे थे। दोनों भाई मोबाइल की टॉर्च दिखा रहे थे, तभी ट्रक ने पिकअप में टक्कर मार दी। दो लोग उछलकर दूर जा गिरे, जबकि दो को ट्रक चालक रौंदते हुए फरार हो गया।

हादसा जिला मुख्यालय से 20 किलोमीटर दूर प्रयागराज-कानपुर नेशनल हाईवे पर सैनी कोतवाली क्षेत्र में हुआ। मृतकों की पहचान दो सगे भाइयों साबिर और अकबर तथा मिस्त्री अनवर और एहसान के रूप में हुई है।

सैनी थाना क्षेत्र के सराय सिराथू वार्ड नंबर-10 के रहने वाले साबिर अली (30) और उनके भाई अकबर अली (32) चारपाई बनाने का काम करते थे। इनका कोखराज थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव में चारपाई बनाने का कारखाना है। वे कानपुर, लखनऊ, उन्नाव और फतेहपुर समेत आसपास के जिलों में पिकअप से सप्लाई करते थे।

पुलिस के अनुसार, साबिर और अकबर मंगलवार रात पिकअप पर चारपाइयां लादकर उन्नाव में सप्लाई करने जा रहे थे। इसी दौरान प्रयागराज-कानपुर हाईवे पर सैनी कोतवाली क्षेत्र के त्रिलोकपुर गांव के पास पिकअप का टायर पंक्चर हो गया। दोनों भाइयों ने पहचान के मिस्त्रियों को कॉल करके बुलाया। कुछ देर बाद संदीपन घाट थाना क्षेत्र के मूरतगंज निवासी अनवर हुसैन (40) और कोखराज थाना क्षेत्र के रसूलपुर निवासी एहसान उल्ला (42) मौके पर पहुंचे।

प्रत्यक्षदर्शी दुकानदार इफ्तिखार अहमद ने बताया कि अनवर और एहसान पिकअप को हाईवे किनारे लगाकर पंक्चर बना रहे थे, जबकि साबिर और अकबर मोबाइल की टॉर्च दिखा रहे थे, तभी पिकअप ने टक्कर मार दी। वाज सुनकर हम मौके की ओर दौड़े। यह देख ट्रक चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया।

इफ्तिखार ने बताया कि हमने सूचना देकर पुलिस बुलाई। तब तक तीन की मौत हो गई थी। एक को जिला अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने उसे भी मृत घोषित कर दिया। जिस जगह हादसा हुआ, वहां लाइट की कोई व्यवस्था नहीं थी। पूरी तरह अंधेरा था। शायद अंधेरे के कारण ट्रक चालक को कुछ समझ में नहीं आया और उसने टक्कर मार दी।

कोतवाली प्रभारी वैकुंठनाथ ने बताया कि हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन समेत फरार हो गया। पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आसपास लगे उउळश् कैमरे खंगाले जा रहे हैं, ताकि वाहन और चालक की पहचान की जा सके। पुलिस ने चारों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts