Homeउत्तर प्रदेशMeerutपुलिस स्मृति दिवस पर दी गई शहीदों को श्रद्धांजली

पुलिस स्मृति दिवस पर दी गई शहीदों को श्रद्धांजली

-

शारदा रिपोर्टर,मेरठ– पुलिस लाइन मेरठ में सोमवार को पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान पुलिस लाइन में बने शहीद स्मारक स्थल पर पुष्प अर्पित किए गए और सलामी दी गई। इस दौरान एडीजी मेरठ जोन ध्रुवकांत ठाकुर, आईजी नचिकेता झा, एसएसपी मेरठ डॉ. विपिन ताडा समेत सेनानायक 44वीं वाहिनी पीएसी, छठी वाहिनी पीएसी, एसपी सिटी, एसपी देहात, एसपी ट्रैफिक,एसपी क्राइम, एएसपी एसटीएफ समेत कई अफसर मौजूद रहे।

इस दौरान बताया गया कि 21 अक्टूबर 1959 भारत की उत्तरी सीमा पर लद्दाख क्षेत्र में केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवान गश्त पर थे। चीनी सेना के साथ संघर्ष में केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के दस बहादुर जवान ने शहीद हो गए थे। इन्हीं वीर जवानों की याद में प्रत्येक वर्ष 21 अक्टूबर को पूरे देश में पुलिस इन शहीदों को सलामी और श्रद्धांजलि देता है।

1 सितम्बर 2023 से 31 अगस्त 2024 तक की अवधि में सम्पूर्ण भारत में 214 पुलिसकर्मियों द्वारा शहादत दी गई। एक सतंबर 2023 से 31 अगस्त 2024 के बीच यूपी में दो पुलिकर्मियों की शहादत हुई।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts