HomeCRIME NEWSMEERUT: पुरानी रंजिश को लेकर परिवार पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं, एसएसपी ऑफिस...

MEERUT: पुरानी रंजिश को लेकर परिवार पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं, एसएसपी ऑफिस पहुंचा पीड़ित परिवार

-

मेरठ– मेरठ में पुरानी रंजिश को लेकर गांव के दबंगों ने दूसरे पक्ष के परिवार पर जानलेवा हमला बोल दिया। दबंगों ने इस दौरान जमकर फायरिंग भी की जिससे परिवार के दोनों घायल हो गए थे। पुलिस घटना में शामिल दो लोगों को जेल भेज चुकी है। बाकी आरोपी फरार चल रहे हैं।

 

परिवार ने सोमवार को एसएसपी ऑफिस पहुंचकर दबंगों पर कार्रवाई की मांग की है। वही मामला संज्ञान में आने पर एसएसपी ने पीड़ित परिवार को न्याय का भरोसा दिया है।

भावनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में बीते दिनों पुरानी रंजिश को लेकर दबंगों ने परिवार पर जानलेवा हमला बोल दिया। दिन दौरान जमकर लाठी-डंडे चलाये व परिवार पर फायरिंग भी की। सोमवार को पीड़ित विकास ने एसएसपी ऑफिस पहुंच कर बताया कि गांव के ही रहने वाले आकाश, अजय, अक्षय और निशांत ने कुछ दिन पहले उसके परिवार पर जानलेवा हमला बोल दिया था।

 

परिवार वालों ने जब विरोध किया तो आरोपियों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी। जिसके बाद उन्होंने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पीड़ित विकास का कहना है कि हमले के बाकी आरोपी फरार चल रहे हैं और उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। वह कभी भी उन पर जानलेवा हमला कर सकते हैं। मामला संज्ञान में आने पर एसएसपी ने मामले की जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts