शारदा न्यूज, संवाददाता |
मेरठ। मेरठ से नोएडा के लिए सुबह और शाम रोडवेज बसें नहीं मिलने के कारण दैनिक यात्री परेशान हैं। उन्हें अन्य साधनों से या वाया मोहननगर होकर आना पड़ता है। यात्रियों की परेशानी को देखते हुए मेरठ डिपो जल्द ही इस मार्ग पर छह बसें चलाएगा। इसकी तैयारी शुरू हो गई है।
मेरठ-नोएडा के बीच रोडवेज बस संचालन का परमिट नोएडा डिपो को मिला है। नोएडा डिपो की ही सीएनजी बसें नोएडा से चलकर मेरठ के भैसाली डिपो पर आती हैं। यहां के यात्री इन्हीं बसों पर निर्भर हैं। मेरठ से काफी संख्या में लोग नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद में नौकरी करते हैं।
ये सुबह जल्द जाते हैं और शाम को देर से आते हैं। इन दोनों समय ही उन्हें मेरठ-नोएडा के लिए बसें नहीं मिलतीं क्योंकि नोएडा डिपो की बसें सुबह देर से यहां आती हैं और शाम को भी जल्दी चली जाती हैं।
मेरठ डिपो जल्द छह बसें चलाएगा
दिवाली पर्व पर स्थानीय लोगों को नोएडा जाने में काफी परेशानी उठानी पड़ी है, तब परिवहन निगम के अधिकारियों ने मेरठ और भैसाली डिपो से अतिरिक्त बसें चलाई थीं। अब यहां से नोएडा के लिए बसें चलाने की मांग उठने लगी हैं। इसे देखते हुए परिवहन निगम के अधिकारियों की तैयारी। शुरू कर दी है।