HomeTrendingट्रांसपोर्टर की धारदार हथियार से हत्या

ट्रांसपोर्टर की धारदार हथियार से हत्या

-

 घर से फोन आने पर बाइक से निकले थे, चार किमी दूर नहर किनारे मिला शव


बहराइच। ट्रांसपोर्टर की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई। सोमवार रात अज्ञात नंबर से उनके मोबाइल पर कॉल आया था। वे बाइक लेकर घर से निकले थे। करीब एक घंटे के बाद घर से महज 4 किलोमीटर की दूरी पर वे लहूलुहान हालत में मिले। पास में बाइक भी पड़ी मिली। पुलिस अस्पताल लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
मृतक के भाई ने बताया कि सिर के पिछले हिस्से पर धारदार हथियार से हमले का गहरा निशान है। इसके अलावा चेहरे पर भी कटे के कई निशान मिले हैं। घटना स्थल पर खून ही खून फैला हुआ था।

फिलहाल पुलिस ने ट्रांसपोर्टर के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मोबाइल फोन की कॉल डिटेल्स खंगाली जा रही हैं। सीसीटीवी फुटेज चेक किए जा रहे हैं। वारदात जिला मुख्यालय से 40 किलोमीटर दूर नानपारा कोतवाली क्षेत्र की है।

नानपारा-रूपईडीहा मार्ग स्थित कटी तिहारा गांव निवासी अजय द्विवेदी (56) ट्रांसपोर्ट का काम करते थे। बड़े भाई संजय द्विवेदी ने बतायाझ्र सोमवार रात करीब 8 बजे अजय अपने घर पर थे। इसी दौरान उनके मोबाइल पर किसी का फोन आया। बातचीत के बाद वह बाइक लेकर घर से निकल गए।

करीब एक घंटे बाद घर से करीब चार किलोमीटर दूर राहगीरों ने सिसवारा पुल नहर के पास उन्हें गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़ा देखा। राहगीरों ने घटना की सूचना परिजनों को दी। सूचना मिलते ही परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और उन्हें तत्काल स्थानीय अस्पताल लेकर गए, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही सीओ पुष्प सिंह पुलिस बल के साथ अस्पताल और घटनास्थल पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसके बाद परिजनों से घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी ली गई।

परिजनों के अनुसारझ्र मृतक के सिर पर धारदार हथियार से कई वार किए गए थे। शरीर पर भी गहरे घाव के निशान मिले हैं। इससे आशंका जताई जा रही है कि हमलावरों ने पहले उन पर धारदार हथियार से हमला किया और उन्हें मौके पर ही छोड़कर फरार हो गए।

कॉल डिटेल और तकनीकी साक्ष्यों पर फोकस
पुलिस की शुरूआती जांच में सामने आया है कि मृतक घर से एक फोन आने के बाद निकले थे। ऐसे में पुलिस उस कॉल की डिटेल, मोबाइल की कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर), अंतिम लोकेशन और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की जांच कर रही है। यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि उन्हें किसने बुलाया था और हत्या के पीछे की वजह क्या रही।

बड़े भाई स्थानीय पत्रकार, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
मृतक के बड़े भाई संजय द्विवेदी एक दैनिक समाचार पत्र के स्थानीय संवाददाता हैं। वहीं मृतक के दो बेटे और एक बेटी है। बड़े बेटे पवन (30) की शादी हो चुकी है। बेटी शालू (23) और छोटा बेटे आशीष (20) अभी पढ़ाई कर रहे हैं।

हर पहलू पर जांच, जल्द होगा खुलासा
सीओ पुष्प सिंह ने बताया कि फिलहाल अज्ञात हमलावरों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद हत्या की परिस्थितियां और स्पष्ट होंगी। घटना के खुलासे के लिए एक टीम गठित की गई है। कॉल डिटेल, तकनीकी साक्ष्य और अन्य तथ्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts