spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Monday, February 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeHealth newsMeerut: रेजीडेंट डाक्टर्स को दी गई ट्रेनिंग

Meerut: रेजीडेंट डाक्टर्स को दी गई ट्रेनिंग

-

शारदा रिपोर्टर मेरठ। लाला लाजपत राय स्मारक मेडिकल कॉलेज मेरठ में आज मेडिसिन विभाग में रेजिडेंट डॉक्टर्स की ट्रेनिंग के लिए लेप्टोस्पायरोसिस ट्रेनिंग एवं अवेयरनेस प्रोग्राम का आयोजन किया गया। इसमें लेप्टोस्पायरोसिस से संबंधित रिस्क फेक्टर, लक्षण,रोकथाम एवं बचाव के बारे में डॉ प्रखर माहेश्वरी के द्वारा एक सेमिनार प्रस्तुत किया गया।

सेमिनार के दौरान विभागाध्यक्ष डॉ योगिता सिंह ने बताया कि लेप्टोस्पायरोसिस एक गंभीर बीमारी है जो जानवरों और मनुष्यों दोनों को प्रभावित कर सकती है। यह बीमारी लेप्टोस्पाइरा नामक बैक्टीरिया के कारण होती है, जो दूषित पानी या मिट्टी के माध्यम से फैलती है।

उपरोक्त कार्यक्रम में मेडिकल कॉलेज मेरठ के उप प्राचार्य डॉ ज्ञानेश्वर टाँक प्रमुख अधीक्षक डॉ धीरज बालियान, संचारी रोग प्रभारी डॉ स्नेहलता वर्मा, डॉ संध्या गौतम, डॉ ज्ञानेंद्र सिंह, डॉ विवेक ऋषि, डॉ जीशान खान,डॉ रचना सेमवाल एवं विभाग के समस्त रेजिडेंट चिकित्सक उपस्थित रहे।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts