Homeउत्तर प्रदेशMeerutवैश्य समाज को संगठित करने पर दिया जोर

वैश्य समाज को संगठित करने पर दिया जोर

-

– श्री खाटू श्याम मंदिर में हुआ आयोजन, मनोनीत सभासदों का सम्मान भी हुआ

________________________________________________________________________

शारदा रिपोर्टर मेरठ। मवाना के बाबा श्री खाटू श्याम मंदिर में अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन (वैश्य संगठन) की तहसील स्तरीय गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाराजा अग्रसेन के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुआ। गोष्ठी की अध्यक्षता बहसूमा के डॉ. पवन गोयल ने की, जबकि संचालन विकास अग्रवाल (फलावदा) द्वारा किया गया।

इस अवसर पर शासन द्वारा मनोनीत सभासदों को सम्मानित किया गया। इनमें मवाना नगर पालिका से श्रीमती अलकनंदा अग्रवाल, नगर पंचायत बहसूमा से अमित गोयल, नगर पंचायत फलावदा से अश्मनी बिश्नोई और नगर पंचायत परीक्षितगढ़ से राजेंद्र प्रसाद गर्ग शामिल थे।

गोष्ठी में वैश्य समाज को संगठित करने पर बल दिया गया। हस्तिनापुर के रत्नेश्वर दयाल गुप्ता, परीक्षितगढ़ के कमलकांत सिंगल, फलावदा के भास्कर अग्रवाल और रामराज के धनेश बंसल ने प्रत्येक कस्बे में ऐसी गोष्ठियां आयोजित करने का प्रस्ताव रखा।

वहीं, अरविंद रस्तोगी, मिहिर सिंगल, श्यामलाल गुप्ता, सुनील अग्रवाल, कुलदीप मोहन सिंगल और वर्णित रस्तोगी ने युवा पीढ़ी को समाज के प्रति जागरूक और प्रेरित करने की आवश्यकता पर जोर दिया।

मुख्य अतिथि वैश्य संगठन के प्रदेश मंत्री पदमसैन मित्तल ने अपने संबोधन में कहा कि वैश्य समाज ने हमेशा देशभक्ति, समाज सेवा और धर्म सेवा के कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाई है। उन्होंने स्कूलों, अस्पतालों, धर्मशालाओं और मंदिरों के निर्माण एवं संचालन में समाज के महत्वपूर्ण योगदान का उल्लेख किया।

मित्तल ने राजनीतिक और सामाजिक उत्थान के लिए अपेक्षित चिंतन न होने पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने सभी उपजातियों से ऊपर उठकर स्वयं को ‘वैश्य’ के रूप में पहचानने और जनगणना में जाति के कॉलम में ‘वैश्य’ लिखने का आह्वान किया। साथ ही, समाज के कमजोर वर्गों की सहायता के लिए आगे आने की अपील की।
कार्यक्रम को सफल बनाने में मंदिर समिति के अध्यक्ष सुभाष रस्तोगी और मंत्री विनय दुबलीश का विशेष सहयोग रहा।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts