HomeAccident NewsKanpur Accident: रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार तीन दोस्तों की...

Kanpur Accident: रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार तीन दोस्तों की मौत

-

– दुघर्टना के परिजनों ने किया हंगामा, ग्रामीणों ने जाम लगाया, पुलिस कर रही जांच


कानपुर देहात। कानपुर-झांसी हाईवे पर पटेल चौक के पास शुक्रवार रात बाइक सवारों को रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल तीन युवकों को पुलिस मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंची। जहां पर डॉक्टर ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। इधर घटना से गुस्साएं ग्रामीणों ने सड़क जाम कर हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस ने समझाकर लोगों को शांत कराया।

भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के इंदिरा नगर पुखरायां निवासी अनुराग (18) पुत्र राकेश कुमार शुक्रवार रात आठ बजे के करीब पड़ोस के रहने वाले वीरू उर्फ छंगा (20) व हासेमऊ निवासी अर्जुन (20) पुत्र राजन सिंह के साथ एक ही बाइक से पुखरायां से लौट रहे थे। पटेल चौक पार करने के बाद जैसे ही तीनों सोम ढाबा के सामने पहुंचे। इसी बीच पीछे से आई विकास नगर डिपो की रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। जोरदार टक्कर होने से तीनों की मौके पर मौत हो गई।

जानकारी पर पहुंची भोगनीपुर कोतवाली पुलिस ने तीनों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर शव मोर्चरी में रखवा दिए। इधर घटना से आक्रोशित गांव के लोगों ने कानपुर-झांसी हाईवे पर जाम लगा हंगामा शुरू कर दिया। इससे यातायात प्रभावित हो गया। जानकारी पर सीओ भोगनीपुर संजय सिंह, थाना प्रभारी अंजन कुमार सिंह पहुंचे। पीड़ित परिवार के लोगों को कार्रवाई का आश्वासन देकर करीब एक घंटे बाद नौ बजे जाम खुलाया।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts