HomeCRIME NEWSमेरठ: पिता ने पुत्रवधू पर लगाए गंभीर आरोप, पीड़ित ने एसएसपी से...

मेरठ: पिता ने पुत्रवधू पर लगाए गंभीर आरोप, पीड़ित ने एसएसपी से लगाई न्याय की गुहार

-

  • शादी के दो साल बाद बेटे की हो गई थी मौत,
  • पुत्रवधू देवर से शादी का बना रही दबाव।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। रोहटा रोड स्थित सिंघावली गांव निवासी शाहिद ने एसएसपी डॉ. विपिन ताडा को पुत्रवधू के खिलाफ शिकायत पत्र दिया है। जिसमें पीड़ित पिता ने बताया कि बड़े बेटे की मौत के बाद उसकी पुत्रवधू छोटे बेटे से शादी का दबाव दे रही है। शादी नहीं करने पर पीड़ित के बेटे को झूठे मुकदमे में जेल भिजवाने की धमकी दे रही है। एसएसपी ने थाना पुलिस को जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए। थाना पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच में जुट गई है।

मेरठ में कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के रोहटा रोड स्थित सिंघावली गांव निवासी शाहिद ने शिकायत पत्र देते हुए बताया कि उसके बेटे वाहिद की शादी 2022 में मुंडाली थाना क्षेत्र की नन्ही पुत्री रुस्तम से हुई थी। पीड़ित का आरोप है कि शादी के बाद से ही उसकी पुत्रवधू उनके बेटे को प्रताड़ित कर रही थी। जिसके चलते उनका बेटा मानसिक रूप से पीड़ित हो गया था। शादी के दो साल बाद उनके बेटे वाहिद की मौत हो गई थी। बेटे की मौत के बाद भी पुत्रवधू लगातार परेशान कर रही है। वहीं पुत्रवधू व उसके परिवार वाले पीड़ित के छोटे बेटे से महिला का निकाह करने का दबाव दे रहे हैं। निकाह नहीं करने पर उनके बेटे को झूठे मुकदमे में जेल भिजवाने की धमकी तक दे डाली है। दो दिन पूर्व महिला पक्ष के लोग जबरन उनके घर में घुस गए थे। जहां उन्होंने पूरे परिवार पर जानलेवा हमला कर दिया था।

वही शनिवार को पीड़ित पिता ने एसएसपी से न्याय के साथ सुरक्षा की भी गुहार लगाई है। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर जांच कर कार्रवाई के आदेश दे दिए गए हैं।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts