रात में आॅटो लेकर पहुंचे और रखकर ले गए, 500 मीटर दूर पुलिस थाना
गाजियाबाद। चोरों ने कानून व्यवस्था को ताक पर रखते हुए फिटनेस सेंटर से एसी का आउटडोर यूनिट को चोरी कर लिया। यह घटना मुरादनगर थाने से 500 मीटर की दूरी की है। घटना का सीसी टीवी भी सामने आया है। चोर आॅटो लेकर चोरी करने पहुंचे थे।
जहां एसी के आउटडोर को आॅटो में रखकर फरार हो गए। चोरी कर भागने में चोरों को 36 सेकेंड का समय लगा। पीड़ित ने मुरादनगर थाने में शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। अब पुलिस चोरों की तलाश कर रही है। 36 सेकेंड में ही चोरों ने घटना को अंजाम देते हुए चोरी की वारदात की।
मुरादनगर निवासी मुकुल चौधरी का मुरादनगर थाने से 500 मीटर दूरी पर फिटनेस सेंटर है। 3 सितंबर की तड़के करीब 3 बजे 2 चोर चोरी करने के लिए आॅटो लेकर पहुंचे जहां आॅटो को सड़क पर ही खड़ा कर दिया। इसके बाद पैदल करीब सड़क से आॅफिस के बाहर तक 20 कदम पैदल चलकर पहुंचे। इसके बाद अउ की आउटडोर यूनिट को चोरी कर लिया। दोनों चोरी करते हुए आॅटो में रखते हैं। उसके बाद आॅटो को दौड़ाकर ले जाते हैं।
पीड़ित मुकुल चौधरी ने पुलिस को बताया कि रात में पुलिस गश्त नहीं करती है। 500 मीटर की दूरी पर मुरादनगर थाना है। पास में ही पुलिस चौकी है। पूरे मामले में डीसीपी देहात सुरेंद्रनाथ तिवारी ने एसएसओ मुरादनगर को चोरों की तलाश के निर्देश दिए हैं। पुलिस आॅटो के नंबर के आधार पर जांच कर रही है।