HomeTrendingपुलिस ने स्नैचर को मारी गोली, गिरफ्तार

पुलिस ने स्नैचर को मारी गोली, गिरफ्तार

-

मुठभेड़ के दौरान एक साथी फरार, चोरी-लूट के 12 मामले दर्ज


बुलंदशहर। स्याना पुलिस की गुरुवार देर रात करीब 2 बजे चेकिंग के दौरान बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। कार्रवाई में एक स्नैचर को गोली मारकर गिरफ्तार कर लिया। बदमाश के पास से पुलिस को तमंचा, कारतूस, और एक मोटरसाइकिल मिला है।

पुलिस ने घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं एक साथी मौके फरार हो गया। पुलिस ने फरार आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर मामले की जांच की जा रही है।

थाना स्याना पुलिस टीम थल इनायत चौराहे पर संदिग्ध व्यक्ति और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बाइक पर सवार दो संदिग्ध आते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया, लेकिन वे बाइक की रफ्तार बढ़ाकर भागने लगे। पुलिस टीम ने पीछा किया तो खुद को घिरता देख दोनों बदमाश कच्चे रास्ते की ओर भागने लगे। इसी दौरान बाइक फिसलकर गिर गई।

आरोप है कि बदमाशों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लगी। घायल बदमाश की पहचान राजा उर्फ जाविद पुत्र सरफराज उर्फ सर्फू, निवासी आशीबैंड वाला पुल, थाना हापुड़ नगर, जनपद हापुड़ के रूप में हुई है। पुलिस ने घायल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ और जांच में सामने आया है कि घायल आरोपी शातिर चैन स्नैचर है। वह अपने साथियों के साथ मिलकर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में चैन स्नैचिंग और मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था।

वहीं, फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों ने संभावित स्थानों पर कॉम्बिंग और तलाश शुरू कर दी है। घटनास्थल से मिले साक्ष्यों और अन्य आवश्यक सामग्री के संबंध में विधिक कार्रवाई की जा रही है। आरोपी के खिलाफ थाना स्याना में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

आरोपी राजा उर्फ जाविद पर चोरी, लूट और आर्म्स एक्ट के तहत गाजियाबाद और हापुड़ के कई थानों में कुल 12 मुकदमें दर्ज हैं। पुलिस काफी समय से आरोपी की तलाश में जुटी थी। आरोपी को पास से पुलिस को तमंचा, कारतूस, और एक बाइक मिली है।

सीओ रामकरण सिंह ने बताया चेकिंग के दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। फरार बदमाश की तलाश जारी है। जल्द गिरफ्तार कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts