HomeCRIME NEWSMeerut News: छात्र का गोली लगा शव मिलने से मचा हड़कंप, जांच...

Meerut News: छात्र का गोली लगा शव मिलने से मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

-

  • दसवी के छात्र का शव मिलने से हड़कंप, गोली लगने से मौत।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। ग्लोबल सिटी कालोनी के पास छात्र का गोली लगा शव मिलने से हड़कंप मच गया। शव पड़ा देखकर कॉलोनी के लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसकी पहचान कराई। मृतक की पहचान अबुल्लापुर के रहने वाले युवक के रूप में हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

गंगानगर थाना क्षेत्र की ग्लोबल सिटी कॉलोनी के लोगों ने कॉलोनी के निकट एक युवक का गोली लगा शव होने की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस कर्मियों में हड़कंप मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसकी पहचान दसवीं क्लास के छात्र प्रशांत पुत्र बिजेंद्र निवासी अब्दुल्लापुर के रूप में हुई। पुलिस जांच में आया कि मृतक प्रशांत के सीने पर तमंचे से गोली सटा कर मारी गई थी।

 

पुलिस ने मौके से एक तमंचा भी बरामद किया है। तमंचे के ऊपर बाबा लिखा हुआ था। मृतक प्रशांत 10वी कक्षा का छात्र था और अपने पिता के साथ में काम भी करता था। परिजनों के अनुसार वह घर से शाम के समय जिम जाने की बात कहकर निकला था। रात में प्रशांत छात्र वापस नहीं लौटा। मृतक के परिवार मे उसके माता पिता दो बहन और एक भाई है।

मौके पर सीओ सदर देहात शिवप्रताप सिंह और फोरेंसिक्स टीम पहुंची। पुलिस ने मामले की जांच की और शव को क़ब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस इस घटना के हर पहलू पर जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही घटना का ख़ुलासा कर दिया जाएगा।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts