Homeउत्तर प्रदेशMeerutरिटायर्ड दरोगा के मकान में लाखों रुपये की चोरी, सीसीटीवी में कैद...

रिटायर्ड दरोगा के मकान में लाखों रुपये की चोरी, सीसीटीवी में कैद हुए चोर

-

टीपीनगर थाना क्षेत्र में हुई घटना, सीसीटीवी में कैद हुए चोर


शारदा रिपोर्टर

मेरठ। टीपीनगर थाना क्षेत्र स्थित शांति कुंज कॉलोनी में शुक्रवार देर रात रिटायर्ड दरोगा के घर से लाखों का सामान चोरी हो गया।

शनिवार की सुबह परिवार को इस घटना का पता चला। देर रात गली में घूमते हुए चार चोर सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए हैं। जिसके आधार पर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

सत्येंद्र कुमार यूपी पुलिस के रिटायर्ड दरोगा हैं। वह इन दिनों शांतिकुंज कॉलोनी में अपने परिवार के साथ रहते हैं। सत्येंद्र ने बताया कि शुक्रवार की रात वह घर की छत पर और उनका बेटा प्रिंस तथा पुत्रवधू निशि मकान के फर्स्ट फ्लोर पर बने कमरे में और पत्नी सुनीता घर के ग्राउंड फ्लोर पर बने कमरे में सोई थीं। पड़ोसी के निमार्णाधीन मकान की छत के रास्ते बदमाश सत्येंद्र के घर में दाखिल हो गए। बदमाशों ने मकान के फर्स्ट फ्लोर पर कमरे में रखी सेफ खोलकर लाखों की ज्वैलरी और दो लाख नकद धनराशि चोरी कर ली।

पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले। सीसीटीवी में रात सवा बजे से लेकर 1:30 बजे तक तीन-चार बदमाश टॉर्च लेकर गली में चहलकदमी करते दिखाई दे रहे थे। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस बदमाशों की जल्द गिरफ्तारी होने का दावा कर रही है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts