Homeउत्तर प्रदेशMeerutमेरठ: सेंट पीटर चर्च व फादर के आवास पर चोरी, सीसीटीवी में...

मेरठ: सेंट पीटर चर्च व फादर के आवास पर चोरी, सीसीटीवी में नकाबपोश कैद

-

– दानपात्र व अलमारियों से नकदी पार।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में सरधना रोड स्थित चर्च और प्रबंधक आवास में हुई चोरी से इलाके में हड़कंप मच गया। देर रात बदमाशों ने मौका पाकर ताले तोड़े और दानपात्र के साथ-साथ आलमारियों में रखी नकदी पर हाथ साफ कर दिया। घटना की जानकारी सुबह उस समय हुई जब चौकीदार रोज की तरह परिसर में पहुंचा और दरवाजों के टूटे ताले देखे।

 

 

सेंट पीटर चर्च परिसर में लगे दानपात्र को भी नहीं छोड़ पाए। इसके अलावा प्रबंधक फादर मारिया वीनों के आवास में रखी अलमारियों के ताले तोड़कर वहां से भी नकदी चोरी कर ली गई। वारदात के बाद बदमाश आसानी से फरार हो गए।

सुबह चौकीदार ने मामले की सूचना आसपास के लोगों और पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। फुटेज में एक नकाबपोश संदिग्ध चर्च परिसर में आता-जाता दिखाई दे रहा है। पुलिस फुटेज के आधार पर उसकी पहचान करने की कोशिश में जुटी है।

फिलहाल चोरी गई रकम का सही-सही आकलन प्रबंधक के लौटने के बाद ही हो सकेगा। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इलाके में गश्त भी बढ़ा दी गई है, ताकि दोबारा ऐसी घटना न हो सके।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts