HomeTrendingरात से गायब युवक का तालाब में मिला शव

रात से गायब युवक का तालाब में मिला शव

-

शराब की दुकान के पास राहगीर से हुआ था विवाद, घर लौटकर नहीं आया


बरेली। आंवला थाना क्षेत्र के मनोना गांव में शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे 22 साल युवक का शव तालाब में उतराता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान मनोना निवासी अमन पुत्र विजेंद्र के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि अमन गुरुवार रात घर नहीं लौटा था। शुक्रवार सुबह उसकी तलाश की जा रही थी। इसी दौरान ग्रामीणों ने सड़क किनारे स्थित तालाब में उसका शव पानी के ऊपर उतराता देखा और परिवार को सूचना दी।

परिजन मौके पर पहुंचे और शव की पहचान की। इसके बाद पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। मृतक के परिजनों का कहना है कि गुरुवार रात शराब की भट्टी के पास अमन का किसी व्यक्ति से विवाद हुआ था। इसके बाद वह कुछ देर के लिए घर आया और फिर दोबारा बाहर चला गया। इसके बाद वह पूरी रात घर नहीं लौटा।

अमन के भाई विशाल ने बताया कि वह अविवाहित था और मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। उसके पिता का पहले ही निधन हो चुका है। घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है।

आंवला थाना प्रभारी बीनू सिंह ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts