spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Thursday, December 25, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homemausamराजनीतिक तापमान के बीच मौसम भी हो रहा गर्म

राजनीतिक तापमान के बीच मौसम भी हो रहा गर्म

-


शारदा रिपोर्टर

मेरठ। मार्च माह समाप्त होते-होते दिन का तापमान 30 डिग्री से ऊपर जा रहा है। ऐसे में लोग जहां अब गर्मी की मार से बचने के लिए पंखों और एसी का सहारा लेने लगे हैं, तो सवाल ये भी उठ रहा है कि रविवार को होने वाली प्रधानमंत्री की रैली में गर्मी से बचाव की क्या व्यवस्था रहेगी।

 

 

लगातार बढ़ते तापमान के बीच भाजपा और रालोद नेताओं को भी गर्मी की चिंता सताने लगी है। क्योंकि दिन का तापमान 32 डिग्री से ऊपर जा रहा है। ऐसे में पंडाल के भीतर और बाहर खुले आसमान में मोदी को सुनने के लिए जुटने वाली भीड़ क्या इस गर्मी की मार झेल पाएगी।

हालांकि रैली स्थल पर पीने के पानी की पूरी व्यवस्था करने का आदेश पार्टी नेतृत्व ने दिया है। जिसमें नगर निगम और नगर पालिकाओं से पानी के टैंकर मंगाए गए हैं, तो पानी की थैलियों की भी व्यवस्था की गई है। ताकि लोग गर्मी से परेशान न हों।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts