Homeउत्तर प्रदेशMeerutकीटनाशक निरीक्षक के नाम प्लॉट की रजिस्ट्री कर तीन बार बेचा

कीटनाशक निरीक्षक के नाम प्लॉट की रजिस्ट्री कर तीन बार बेचा

-


मेरठ। पंजाब में तैनात कीटनाशक निरीक्षक के नाम प्लॉट की रजिस्ट्री कर कुछ लोगों ने उसे धोखाधड़ी से चार बार बेच दिया। इसके बाद बैंक से 40 लाख रुपये का लोन भी ले लिया।

 

कीटनाशक निरीक्षक ने कोर्ट के आदेश पर तीन महिलाओं समेत 5 के खिलाफ सिविल लाइन थाने में धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

 

दौराला की मनोहर पट्टी निवासी डॉ. अंकित कुमार पंजाब में कीटनाशक निरीक्षक के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने फरवरी 2020 में अपने साथी जितेंद्र के साथ मिलकर आवासीय प्लॉट गंगाधाम कॉलोनी में इमरत सिंह निवासी भगीरथी कुंज गंगानगर से 12 लाख रुपये में खरीदा था। वह नौकरी के चलते ज्यादातर बाहर रहते हैं। आरोप है कि इसका फायदा उठाकर इमरत सिंह ने अप्रैल 2022 में गीता शर्मा पत्नी राजकुमार निवासी इंद्रानगर और सुनीता शर्मा पत्नी दिनेश शर्मा निवासी रोहिणी दिल्ली को बेच दिया। इसके बाद अक्तूबर 2022 को गौरव गंगानगर को बेच दिया। नवंबर 2022 में गौरव की पत्नी आकांक्षा के नाम बैनामा कर दिया।

 

डॉ. अंकित का कहना है कि आकांक्षा बैंक आॅफ बड़ौदा में नौकरी करती है। आरोप है कि उसने इस संपत्ति के फर्जी दस्तावेज के माध्यम से बैंक से 40 लाख रुपये का लोन भी ले लिया। उन्हें जब इसका पता चला तो उन्होंने इमरत सिंह से धोखाधड़ी का विरोध जताते हुए अपने पैसे वापस मांगे। इस आरोपियों ने मिलकर उन्हें अंजाम भुगतने की धमकी दी।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts