Home Bollywood News अभिनेता सलमान खान के घर पर गोली चलाने वाले अरेस्ट, जानिए कौन...

अभिनेता सलमान खान के घर पर गोली चलाने वाले अरेस्ट, जानिए कौन है, किससे है कनेक्शन, पढ़िए खबर

0
सलमान के घर के बाहर फायरिंग करने वाले आरोपी गिरफ्तार

Bollywood News: सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग करने वाले दोनों आरोपियों को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों को गुजरात के भुज जिले से पकड़ा गया है।

14 अप्रैल को अभिनेता सलमान खान के आवास के बाहर गोलीबारी की घटना के मामले में 2 आरोपी विक्की गुप्ता और सागर पाल को गिरफ्तार किया गया, जांच के लिए दोनों को मुंबई के जीटी अस्पताल ले जाया गया। दोनों आरोपियों को मेडिकल जांच के बाद कोर्ट में पेश किया जाएगा।

 

जानकारी के अनुसार, अभिनेता सलमान खान के आवास के बाहर गोलीबारी की घटना के सिलसिले में मुंबई क्राइम ब्रांच ने विक्की गुप्ता और सागर पाल नाम के दो आरोपियों को गुजरात के भुज से गिरफ्तार किया था।

भुज पुलिस ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा, “पश्चिम कच्छ पुलिस ने 14 अप्रैल को अभिनेता सलमान खान के आवास के बाहर गोलीबारी करने वाले लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों की पहचान बिहार के रहने वाले विक्की गुप्ता (24) और सागर पाल (21) के रूप में हुई है।”

सलमान के घर के बाहर फायरिंग करने वाले आरोपी गिरफ्तार

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के घर के बाहर रविवार को दो अज्ञात लोगों ने फायरिंग की थी। घटना के बाद पुलिस और क्राइम ब्रांच अलर्ट हो गई थीं और मामले की जांच में जुट गई थी। वहीं अब क्राइम ब्रांच को बड़ी कामयाबी मिली है। मुंबई क्राइम ब्रांच ने फायरिंग करने वालें दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों को गुजरात के भुज जिले से गिरफ्तार किया गया है।

क्राइम ब्रांच ने घटना के 2 दिन बार यानी मंगलवार को आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। अब आरोपियों से पूछताछ जारी है। इन दोनों लोगों ने कैसे प्लान तैयार किया था? कब से वो सलमान के घर पर नजर रख रहे थे? इस बारे में हम आपको बताते हैं।

कौन हैं दोनों आरोपी?

सूत्रों के मुताबिक दोनों आरोपियों का नाम विक्की गुप्ता और सुनील पाल है. दोनों आरोपी बिहार के चंपारण जिले के रहने वाले हैं। ये दोनों फरवरी के महीने में मुंबई आए थे और तभी से फायरिंग का प्लान तैयार कर रहे थे।

आरोपियों का किससे है कनेक्शन?

मालूम हो कि घटना के बाद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई ने इस घटना की जिम्मेदारी ली है। अनमोल ने एक फेसबुक पोस्ट किया था जिसमें उसने लिखा था कि- ये तो बस ट्रेलर है। सूत्रों के मुताबिक बिश्नोई ने ही सलमान को मारने के लिए अपने शूटर भेजे थे। पुलिस अधिकारी ने बताया है कि बिश्नोई का पोस्ट के लिए वीपीएन (वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क) का इस्तेमाल किया गया था। पोस्ट का आईपी एड्रेस पुर्तगाल का पाया गया है।

बता दें कि बिश्नोई समुदाय में काले हिरणों को पवित्र माना जाता है। सलमान खान पर काले हिरण को मारने के केस चल रहा है। इसी वजह से लॉरेंस बिश्नोई गैंग 1998 के काले हिरण शिकार मामले की वजह से सलमान खान को कई बार धमकी दे चुका है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here