Home उत्तर प्रदेश Meerut मेरठ: अतिक्रमण हटाने के नाम पर नगर निगम कर रहा गुंडागर्दी, व्यापारियों ने नगर आयुक्त से मिलकर जताया रोष

मेरठ: अतिक्रमण हटाने के नाम पर नगर निगम कर रहा गुंडागर्दी, व्यापारियों ने नगर आयुक्त से मिलकर जताया रोष

0
मेरठ: अतिक्रमण हटाने के नाम पर नगर निगम कर रहा गुंडागर्दी, व्यापारियों ने नगर आयुक्त से मिलकर जताया रोष

पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त व्यापार मंडल के व्यापारियों ने नगर आयुक्त से मिलकर जताया रोष

शारदा रिपोर्टर मेरठ। विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर बुधवार को पश्चिम उत्तर प्रदेश संयुक्त व्यापार मंडल के दर्जनों सदस्य नगर निगम कार्यालय पहुंचे। इस दौरान उन्होंने एक ज्ञापन नगर निगम अधिकारियों को सौंपते हुए समस्या के समाधान की मांग की।  इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष आशु शर्मा ने बताया कि, शहर में नगर निगम के द्वारा अतिक्रमण हटाने के नाम पर गुंडागर्दी हो रही है। व्यापारियों के चबूतरे जो धूप, धूल, मिट्टी और बरसात से बचने के लिए लगाए गए हैं, उन्हें जबरदस्ती तोड़ा जा रहा है। उन्होंने कहा कि, 2 दिन पहले हुई मौसम की पहली बरसात में नगर निगम के सफाई अभियान के दावों की पोल खोल दी। महानगर के सभी मुख्य बाजारों की दुकानों में पानी भर गया। जिसमें व्यापारियों के माल का भी बड़ी संख्या में नुकसान हुआ।

उन्होंने कहा कि बाजार में साफ सफाई की स्थिति दयनीय है। जिसके चलते आने वाले समय में डेंगू-मलेरिया जैसी भयानक बीमारी भी जन्म ले लेंगी। आशु शर्मा ने गृहकर में समाधान के नाम पर धांधली एवं जीआईएस सर्वे के नाम पर मनगढंत टैक्स लगाकर शोषण का विरोध दर्ज करते हुए नगर आयुक्त के सामने यह मुद्दा उठाया।

उन्होंने कहा कि सर्वे करने वाली कंपनी के लोगों ने गलत तरीके से सर्वे किया। जिस भवन पर टैक्स एक हजार या वहां सीधे तीन हजार से चार हजार तक कर दिया गया, जो जनता का सीधा उत्पीड़न है। उन्होंने कहा कि, निगम के कर्मचारी समय पर हाउस टैक्स का वितरण नहीं करते। जिस कारण व्यापारी व आम आदमी समय पर गृहकर जमा नहीं करा पाता और उसे ब्याज भुगतान करना पड़ता है।

प्रदर्शन कर रहे व्यापारियों ने कहा कि अगर सभी समस्याओं का समाधान अगले 10 दिन में नहीं हुआ, तो व्यापारी नगर निगम में धरना प्रदर्शन करेंगे।

इस मौके पर सरदार मंजीत सिंह कौछड, सुमेर सिंह धार, पीयूष वशिष्ठ, सरताज गाजी, विजय राठी, शहर अध्यक्ष हाजी सारिक, सनी गुप्ता, विजय ओबेरॉय, सौरभ रस्तोगी, मंसूर जी, इनाम अंसारी, अशोक शर्मा, श्याम परुथी, संजय त्यागी, आसिफ खान, ललित चौहान, जुबेर कुरैशी, सोनू शर्मा, रजनीश आटी, सोनू कुरैशी, शितिक प्रधान, आदेश कुमार पिलानिया, लाने अधिक अन्सारी, हाजी जिशान, सचिन अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here