Home Meerut हर चरण में बढ़ती रही भाजपाइयों और सपाइयों की धड़कन

हर चरण में बढ़ती रही भाजपाइयों और सपाइयों की धड़कन

0
  • अरुण गोविल ने दसवें चरण तक बनाई थी 50 हजार से ज्यादा की लीड़।

शारदा रिपोर्टर

मेरठ। सुबह जैसे ही मतगणना शुरू हुई, तो पोस्टल बैलेट के साथ ही पहले राउंड में सपा की सुनीता वर्मा ने बढ़त बना ली थी। करीब छह हजार वोटों से बढ़त बनाने के बाद सुनीता वर्मा अगले ही राउंड में अरुण गोविल से पिछड़ गई।

इसके बाद करीब दस राउंड तक की मतगणना में अरुण गोविल बढ़त बनाते गए। लेकिन इसके बाद के चरणों में बढ़त कम होना शुरू हुई और सुनीता वर्मा ने बढ़त बनानी शुरू कर दी। लेकिन इस उतार चढ़ाव के बीच यह जरूर सामने आया कि एक बार अरूण कोविल की बढ़त जहां करीब 54 हजार तक पहुंची तो सुनीता वर्मा की बढ़त एक बार भी 30 हजार तक नहीं पहुंच पाई।

बाद के चरणों में तो दोनों के बीच कांटे का मुकाबला चलता रहा। एक-एक वोट के लिए दोनों प्रत्याशियों के एजेंट जूझते नजर आए। वहीं करीब बीस राउंड की मतगणना के बाद बसपा प्रत्याशी के समर्थक वापस लौटना शुरू हो गए।

 

ये रहा वोटों का आंकड़ा

कुल डले वोट 1179121
अरुण गोविल (भाजपा) 521802
सुनीता वर्मा (सपा) 513441
देववृत्त त्यागी (बसपा) 80178

 

जमानत भी नहीं बचा पाए बसपा प्रत्याशी

मेरठ की सीट पर कुल आठ प्रत्याशी मैदान में थे। लेकिन मुकाबला सपा और भाजपा के बीच ही रहा। तीसरे नंबर पर बसपा के देववृत्त त्यागी रहे। लेकिन उन सहित बाकी छह प्रत्याशी अपनी जमानत तक नहीं बचा पाए।

नोटा रहा चौथे नंबर पर

बसपा प्रत्याशी के बाद सर्वाधिक संख्या में नोटा का बटन दबा। मेरठ के 4507 लोगों ने नोटा का बटन दबाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here