Homeउत्तर प्रदेशMeerutसर्दी का सितम: परिवहन निगम ने तीर्थ स्थलों पर जाने वाली बसों...

सर्दी का सितम: परिवहन निगम ने तीर्थ स्थलों पर जाने वाली बसों की संख्या घटाई

-


शारदा रिपोर्टर

मेरठ। बीते पंद्रह दिनों से पड़ रही कड़ाके की सर्दी और कोहरे के चलते रोडवेज बसों का संचालन प्रभावित हो रहा है। बसों में सवारी करने वाले यात्री भी कम हो गए है। हालात ये है कि रात में अधिकांश बसें नहीं चलती। जबकि दिन में भी केवल 60 प्रतिशत बसों का ही संचालन हो रहा है। इसी वजह से परिवहन निगम के अधिकारियों ने मेरठ से राजस्थान के तीर्थ स्थलों पर जाने वाली बसों की संख्या कम कर दी है।

मेरठ डिपो के संचालन केंद्र प्रभारी सतपाल ने बताया कि तीर्थराज पुष्कर जाने वाली दो बसों में से एक को ही चलाया जा रहा है। इस बस का संचालन भी पुष्कर के लिए बंद कर दिया है, फिलहाल यह केवल अजमेर तक ही जा रही है। जबकि श्रीबालाजी धाम, अलवर के लिए भी एक-एक बस ही चलाई जा रही है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts