HomeEducation Newsमेरठ: टैबलेट पाकर सीसीएसयू के छात्रों के खिले चेहरे

मेरठ: टैबलेट पाकर सीसीएसयू के छात्रों के खिले चेहरे

-


शारदा रिपोर्टर मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ के सूक्ष्म जीव विज्ञान विभाग में माननीय कुलपति प्रोफेसर संगीता शुक्ला के निर्देशन में आज एमएससी मेडिकल माइक्रोबायोलॉजी , एमएससी माइक्रोबायोलॉजी, एमएससी अप्लाइड माइक्रोबायोलॉजी, एमएससी बायोइनफॉर्मेटिक्स के अंतिम वर्ष के छात्रों को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित डिग्री शक्ति योजना के अंतर्गत टैबलेट बाटे गए l

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में राज्यसभा सांसद एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी डॉक्टर लक्ष्मीकांत वाजपेई जी मौजूद रहेl कार्यक्रम की अध्यक्षता चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के शोध निदेशक एवं कुलानुशासक प्रोफेसर वीरपाल जी ने की l

सर्वप्रथम कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ लक्ष्मीकांत वाजपेई, प्रोफेसर वीरपाल जी, प्रोफेसर जितेंद्र सिंह एवं डॉक्टर लक्ष्मण नागर ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित करके किया l विभाग अध्यक्ष प्रोफेसर जितेंद्र सिंह ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए विभाग की उपलब्धियां के बारे में बताया l

मुख्य अतिथि डॉक्टर लक्ष्मीकांत वाजपेई जी ने कहा आज के युग में डिजिटाइजेशन हर वर्ग की जरूरत हो गई है शिक्षा को प्रभावी बनाने के लिए हर विद्यार्थी को डिजिटल होना पड़ेगा और उसी क्रम में उत्तर प्रदेश सरकार ने इस योजना का शुभारंभ किया है परंतु इन सभी टैबलेट का सदुपयोग होना चाहिए l

कार्यक्रम के अध्यक्ष प्रोफेसर वीरपाल ने विश्वविद्यालय की उपलब्धियां के बारे में बताते हुए कहा कि विश्वविद्यालय शोध के क्षेत्र पर निरंतर उपलब्धियां प्राप्त कर रहा है। उन्होंने कहा कि इस टैबलेट का प्रयोग आप विभिन्न प्रकार की प्रतियोगी परीक्षाओं में कर सकते है l

कार्यक्रम के संयोजक डॉक्टर लक्ष्मण नागर कहा राज्य सरकार की यह योजना हमारे प्रदेश की युवा पीढ़ी को निश्चित रूप से तकनीकी रूप में सक्षम बनाएगी I विभाग के सहायक आचार्य डॉ अश्वनी शर्मा ने सभी अतिथियों का धन्यवाद दिया I डॉ दिनेश पवार ने सभी छात्र एवं छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की I

इस मौके पर डॉक्टर कपिल स्वामी डॉक्टर अंजली मलिक डॉ अजय शुक्ला डॉक्टर पायल ,राजेश, आरिफ, जमील, प्रदीप सचान आदि मौजूद रहे।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts