– शगुन में चांदी का सिक्का लेकर बोला कि पत्नी चाहिए, दहेज नहीं।
बुलंदशहर। दूल्हे ने 51 लाख रुपए कैश से सजी थाली ठुकरा दी। लड़की वालों ने काफी समझाया, लेकिन दूल्हा अपनी बात पर अड़ा रहा। बाद में एक चांदी का सिक्का लेकर सादगी के साथ शादी की।

दरअसल, जयपाल सिंह के बेटे विवेक की 11 दिसंबर को शादी थी। इसी दिन तिलक का भी कार्यक्रम था। इस दौरान दूल्हे के सामने नोटों की गड्डी से सजी थाल लाई गई। गड्डियों की इमारत देख लोग मोबाइल निकालकर वीडियो बनाने लगे। दूल्हे ने थाल को माथे से लगाया और वापस कर दिया।
लड़की पक्ष के लोग दूल्हे से कहा कि ये रस्म है। लेकिन, दूल्हा नहीं माना। एक भी नोट टच करने से इनकार कर दिया। बाद में एक चांदी का सिक्का स्वीकार किया और बेहद सादगी के साथ शादी की। मामले के वीडियो भी सामने आए हैं।
मामला जिला मुख्यालय से 10 किलोमीटर दूर का है। बताया जा रहा है कि दूल्हे के पिता शहर के जाने-माने स्क्रैप कारोबारी हैं, जबकि फुफेरा भाई भाकियू टिकैत के युवा मोर्चा का एनसीआर अध्यक्ष है।

